फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नुहियांवाली में घुकांवाली रोड पर पराली की गांठों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बन रही लोगों के लिए आफत

Thu, 28 Nov 2024 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सडक़ पर खड़ी पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां।
विज्ञापन
ओढां। गांव नुहियांवाली में घुकांवाली रोड पर पराली की गांठों से भरी भारी-भरकम ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पिछले कुछ दिनों से वाहन चालकों के लिए आफत बन रही है। इनकी वजह से जहां दुर्घटना का भय बना रहता है तो जाम की स्थिति बनने से अन्य वाहनों को आवागमन में भी देरी होती है। लोगों ने पुलिस विभाग से मांग करते हुए कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना कर लोगों को परेशान करने वाले ऐसे ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। दरअसल नुहियांवाली में घुकांवाली रोड पर बायोमास पेलेट प्लांट लगा हुआ है। जिसमें दिनभर पंजाब व अन्य क्षेत्रों से काफी संख्या में पराली की गांठों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आती हैं।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार ट्रैक्टर चालक प्लांट में एंट्री के इंतजार में अपनी ट्रैक्टर-ट्रालियों को सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं। ये ट्रैक्टर चालक ट्रॉलियों में सैकड़ों क्विंटल पराली भरकर जब स्थानीय मार्ग हो कर आते हैं तो जहां न केवल मार्ग क्षतिग्रस्त होते हैं, बल्कि अन्य वाहनों को दुर्घटना का भय भी बना रहता है। इसके अतिरिक्त पीछे से आने वाले वाहनों को साइड मिलना बड़ा मुश्किल होता है। संवाद

-
यातायात नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां
ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में क्षमता से अधिक पराली की गांठें भरकर ये ट्रैक्टर न केवल अन्य वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं, तो वहीं यातायात नियमों की भी सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। गांव नुहियांवाली में इस समय गांव घुकांवाली तक करीब 4 किलोमीटर तक के क्षेत्र में पराली से बेहिसाब भरी काफी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क पर खड़ी हुई हैं। ये मार्ग सिरसा से संगरिया जाने के लिए मुख्य मार्ग हैं, जिस पर दिनभर में सैकड़ों वाहनों का आवागमन रहता है। इसमें स्कूल वाहन भी शामिल हैं। सड़क पर खड़ी इन ट्रॉलियों की वजह से वाहनों का आवागमन एक तरफ होने के चलते न केवल दुर्घटना का हर समय भय रहता है बल्कि अन्य वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानी होती है। अगर किसी को जल्दी निकलना है तो या तो इंतजार करे या फिर अन्य मार्ग से हो कर निकले। हालांकि पुलिस द्वारा रोड पर खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, लेकिन यहां पर ऐसा कुछ नहीं देखने को मिल रहा। ये ट्रैक्टर-ट्रॉलियां यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाकर लोगों के लिए आफत का सबब बन रही हैं।
विज्ञापन




पिछले कुछ दिनों से इस रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का बड़ा जमावड़ा लगा हुआ है। यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। स्कूली वाहनों को तो सबसे ज्यादा परेशानी आती है। वाहन स्कूलों में देरी से पहुंचते हैं। जब वाहन चालक इन ट्रैक्टर-ट्रालियों के चालकों को कुछ कहते हैं तो ये गाली-गलोच पर उतारू हो जाते हैं। पुलिस विभाग से मांग है कि इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए और समस्या का समाधान किया जाए।
प्रेम यादव, स्कूल संचालक (नुहियांवाली)

-

इन ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों ने रोड को इतना तंग कर दिया है कि साइड देना दुश्वार है। ये अपनी ओवरलोड ट्रॉलियां सड़क पर खड़ी कर देते हैं जिससे अन्य लोगों को परेशानी आती है। वहीं प्लांट के अधिकारियों को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए। या तो वे इन्हें इंतजार के लिए कोई अन्य जगह दें या अंदर एंट्री करवाए। हमने इस विषय में प्लांट के कर्मचारियों को कहा था, लेकिन उन्होंने जवाब दिया कि अंदर इतनी ट्रालियां खड़ी करने की जगह नहीं है।
जोनी रोज।


मेरी ढाणी प्लांट के निकट ही पड़ती है। हमारा यहां से गुजरने के लिए कच्चा रास्ता है। हमें यहां से ट्रैक्टर व अन्य वाहन भी ले जाने पड़ते हैं, लेकिन वाहन गुजारना तो दूर पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया है। ढाणीवासी व खेतों में जाने वाले लोग पिछले कुछ दिनों से इन ट्रॉलियों के कारण काफी परेशान हैं। कई बार प्लांट वालों को कह दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

धर्मपाल बड़जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें