फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आज से टोल टैक्स में 10 फीसदी की होगी बढ़ोतरी, वाहन चालकों को 5 से 25 रुपये देने होंगे अधिक

Fri, 31 Mar 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। एक अप्रैल से टोल टैक्स सहित अन्य कई वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी होने जा रही है। इसके चलते आमजन की जेब पर असर पड़ेगा। एक अप्रैल से भावदीन और खुइयांमलकाना टोल प्लाजा के टैक्स में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इसके चलते वाहन चालकों को अब 05 से 25 रुपये का अतिरिक्त टैक्स अदा करना होगा।
विज्ञापन

हिसार रोड पर स्थित भावदीन टोल प्लाजा से हर रोज करीब 10 हजार और खुइयांमलकाना टोल प्लाजा पर करीब छह हजार वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में अब वाहनों के एक्सल के अनुसार उनका टैक्स भी अतिरिक्त लगेगा। भावदीन टोल प्लाजा पर अब नई कंपनी की ओर से टोल टैक्स को एक वर्ष के लिए ठेके पर लिया गया है। इसके आसपास के गांवों के वाहनों का टैक्स भी लिए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। टोल टैक्स पर बिना फास्टैग लगाए वाहन चालकों से दोगुना टैक्स वसूला जा रहा है। भावदीन टोल के मैनेजर सिंह ने बताया कि सरकार व कंपनी के निर्देशानुसार यह दर बढ़ाई गई हैं।


इस तरह से अब अदा किया जाएगा टोल टैक्स
वाहन, पहले, अब
कार, जीप वैन, 70, 75
2 एक्सएल, 235, 250
3 एक्सएल, 260, 270
4 एक्सएल, 370, 390
ओवर साइज, 450, 475

बिना फास्टैग के वसूला जाएगा दोगुना टैक्स
सरकार की ओर से वाहनों पर फास्टैग लगवाना अनिवार्य किया गया है। टोल प्लाज पर लगे स्कैनर के माध्यम से फास्टैग से टैक्स अनुसार राशि काटी जाती है। जिन वाहन चालकों की ओर से अभी तक फास्टैग नहीं लगवाया गया है। उन वाहन चालकों से बढ़े हुआ टैक्स सहित दोगुना राशि वसूली जाएगी। इसके लिए टोल प्लाजा पर अलग से लाइन भी रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें