घटना की जानकारी देता गैस सिलिंडर सप्लायर। संवाद
- फोटो : Sirsa
रानियां। रानियां से खारिया मार्ग पर हड्डा रोड़ी के नजदीक गैस सिलिंडर सप्लायर से 45 हजार की नकदी लूटकर तीन बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रानियां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाकाबंदी करके छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार देर शाम को खारिया की प्यारेलाल एजेंसी की गाड़ी रानियां क्षेत्र में गैस सिलिंडर सप्लाई करके लौट रही थी। इसे विक्रम चला रहा था। इस दौरान तीन बदमाशों ने मोटरसाइकिल आगे लगाकर गाड़ी रुकवाई और ड्राइवर विक्रम के गर्दन पर चाकू लगाकर नकदी से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। चालक ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस थाना रानियां के प्रभारी बनवारी लाल ने मौका पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त बाइक के नंबर की पहचान हुई है।