काफी मात्रा में जलकुंभी होने के कारण अधिकारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलकुंभी को ओटू हेड से राजस्थान कैनाल की तरफ निकाल दिया गया है और वहां पर मशीनों के माध्यम से जलकुंभी को निकाला जा रहा है।
इन नहरो में छोड़ा जा रहा है इतना पानी
माइनर क्यूसेक
- मंगाला माइनर 200
- कसाबा माइनर 60
- डॉयरेक्ट माइनर 20
- शेरावाली माइनर 745
- एसजीसी ऑनलाइन 668
- एसजीसी लाइन 145
- एनजीसी 379
- राजस्थान कैनाल 14000
घग्गर नदी में अब 23 हजार क्यूसेक के करीब पानी बह रहा है। गुलाचिका में अब जलस्तर कम हुआ है। जिसके चलते घग्गर में भी जलस्तर कम होने की उम्मीद है। घग्गर से निकलने वाले सभी मोगों पर मिट्टी के बैग रखवा दिए है। घग्गर के बांध पर लगातार गश्त की जा रही है। स्थिति अभी सामान्य है। - अदीप हुड्डा, एक्सईएन, घग्गर ब्रांच, सिंचाई विभाग।