फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चोर ने गुरुद्वारे में रखे दानपात्र तोड़कर 20 हजार रुपये किए चोरी

Sat, 03 May 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। ऐलनाबाद के नमस्ते चौक पर स्थित गुरुद्वारे में चोर ने शुक्रवार रात को वारदात की। चोर गुरुद्वारे में रखे दानपात्र का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गया। पुलिस ने गुरुद्वारे के पाठी की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में पाठी गुरनाम सिंह निवासी गांव हिमायुखेड़ा ने बताया है कि शुक्रवार रात 8 बजे वह गुरु घर को ताला लगाकर अपने घर चला गया था। शनिवार सुबह पांच बजे पूजा पाठ करने गुरुद्वारे में आया तो दरबार साहिब का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो दानपात्र का ताला भी टूटा पड़ा था और उसमें से सारी दान राशि गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी क्षतिग्रस्त हालत में मिली। पाठी गुरनाम सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। जांच अधिकारी प्रेम कुमार का कहना है कि अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें