फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक ने छात्रा पर कसा तंजा, विद्यार्थियों ने किया हंगामा, दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नेशनल कॉलेज में छात्रा ने अध्यापक पर असभ्य भाषा का प्रयोग करने व गलत इशारा करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने पर प्राचार्य द्वारा कमेटी बना मामले की जांच करवाई गई। जिसके बाद अध्यापक द्वारा मौखिक रूप से माफी मांगी गई।
विज्ञापन

नेशनल कॉलेज की एमए की एक छात्रा भूगोल विषय के एक अध्यापक की कक्षा ले रही थी। इस दौरान छात्रा असाइनमेंट चेक करवाने अध्यापक के पास पहुंची तो आरोप है कि अध्यापक ने असभ्य भाषा का प्रयोग कर छात्रा पर तंज कसा। साथी विद्यार्थियों को जब इस बात का पता चला तो पूरी कक्षा ही शिकायत देने प्राचार्य के कार्यालय में पहुंच गई। जिसके बाद छात्रा ने कॉलेज प्राचार्य को लिखित में शिकायत दी गई। जिस पर प्राचार्य ने कमेटी बनाकर इस शिकायत पर दोनों पक्षों को सुनने को कहा। कॉलेज की 6 सदस्यों की कमेटी ने छात्रा की शिकायत पर अध्यापक का पक्ष भी सुना।
शिकायत में छात्रा का पक्ष सुनने के लिए बुलाया गया तो पूरी कक्षा प्राचार्य कार्यालय में पहुंच गई। अध्यापक द्वारा मौखिक रूप से माफी मांगी गई और कहा कि अगर मेरी बातें विद्यार्थियों को बुरा लगा हो तो मैं आगे से ऐसा नहीं बोलूंगा। जिसके बाद विद्यार्थी शांत हुए और कक्षा लगाने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा की शिकायत पर संज्ञान लिया गया है। कमेटी ने दोनों पक्षों को सुना। जिसमें दोनों पक्षों में आपसी सहमति बन गई है और विवाद समाप्त हो गया।
-संदीप गोयल, प्राचार्य, नेशनल कॉलेज सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें