फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति नेे लगाया 10 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। फोन पर धमकी भरी कॉल के साथ रंगदारी का एक और मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने जिला ब्राह्मण सभा के प्रधान को फोन कर 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी है। प्रधान ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पंजाब में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की घटना के बाद हरियाणा में भी अब गैंगस्टर सक्रिय हो गए हैं। कीर्ति नगर पुलिस चौकी में दी शिकायत में जिला ब्राह्मण सभा के प्रधान मोहित जोशी ने बताया कि अज्ञात फोन आया है। इसमें 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। मोहित ने बताया कि कॉल करने वाले ने कहा गया है कि सोपू ग्रुप से बोल रहे हैं। गोपाल को काफी समर्थन करते हो, दस हजार रुपये की फिरौती दो। नहीं तो..। कहां से बोल रहे हो, पूछने पर जवाब आया, जेल से बोल रहा हूं। उन्होंने कहा कि वे गोपाल कांडा का समर्थक है, इसलिए उन्हें भी गलत शब्द कहे गए हैं। हालांकि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन से बात की गई तो उन्होंने ऐसी शिकायत की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें