बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान कंपनी के अधिकारी विद्यार्थिय
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग की ओर से इस शिक्षा सत्र की पहली प्लेसमेंट ड्राइव का वीरवार को आयोजन किया गया। जिसमें विभाग के अंतिम वर्ष के करीब 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने तीन चरणों में अपनी प्रेजेंटेशन दी। उसके बाद विद्यार्थियों ने ऑनलाइन रिटन टेस्ट लिया गया। सफल विद्यार्थियों का कंपनी प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार लिया।
बता दें कि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की ओर से हर साल विद्यार्थियों को रोजगार देने के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाता है। जिसमें अंतरराष्ट्रीय कंपनियां विद्यार्थियों का साक्षात्कार लेकर उन्हें नौकरी देती हैं। वीरवार को आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में पहली बार बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने हिस्सा लिया। जिसमें कंपनी की ओर से हरियाणा के क्लस्टर हेड अमित कुमार जिंदल, शगन कुमार टेरिटरी हेड सिरसा, सीमा बंसल रिटेल पार्टनर व सुशैन सिंह सीनियर रिटेल पार्टनर विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया।
दो दिन बाद आएगा विद्यार्थियों का परिणाम
बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग की ओर आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान जिन विद्यार्थियों ने टेस्ट और साक्षात्कार दिया है। उन विद्यार्थियों का परिणाम दो दिनों के अंदर कंपनी की ओर से भेजा जाएगा। परिणाम घोषित होने पर कंपनी की ओर से विद्यार्थियों को विभिन्न पदों पर नौकरी ऑफर की जाएगी।
पिछले साल 80 विद्यार्थियों को मिली थी नौकरी
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग की ओर से हर साल विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाता है। पिछले साल में भी कंपनी की ओर से विभाग की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई थी। जिसमें अंतिम वर्ष के 100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 80 विद्यार्थियों की प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान विभिन्न कंपनियों में नौकरी प्राप्त की।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट कार्यशाला का आयोजन करवाया जाता है। सेल का संचालन डॉ. अमित कुमार और सचिन शर्मा करते है। वीरवार को बजाज आलियांज कंपनी इंश्योरेंस सेक्टर में देश की जानी मानी कंपनी है जिसने विद्यार्थियों का ऑनलाइन टेस्ट उसके बाद साक्षात्कार लिया। इस दौरान विभाग के करीब 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
- प्रो. आरती गौड़, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग अध्यक्ष, सीडीएलयू सिरसा।