फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किलोमीटर योजना के चालक बोले- काम अधिक, नींद नहीं हो रही पूरी, हड़ताल करने पर सात फेरे हुए मिस

विज्ञापन
बस अड्डा में खड़ी किलोमीटर स्कीम संचालित बसें - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। रोडवेज में किलोमीटर योजना के तहत चल रही बसों के संचालकों ने अचानक हड़ताल कर दी। इन बसों के चालकों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बसें खड़ी कर दी और चलाने से इनकार कर दिया, जिससे 7 फेरे मिस हो गए। ऐसे में बस स्टैंड पर खड़े 500 से ज्यादा यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हड़ताल कर रहे बस चालकों ने आरोप लगाया कि काम अधिक है जिसके कारण उनकी नींद तक पूरी नहीं हो पा रही। समय पर न तो छुट्टी मिल पा रही है और न ही वेतन बढ़ाया जा रहा है। परेशान होकर कई यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद रोडवेज की अन्य बसों को उस रूट पर रवाना किया गया।
विज्ञापन

किलोमीटर स्कीम बस चालकों की ओर से हड़ताल की जाने के कारण सिरसा से चंडीगढ़ और दिल्ली के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चालकों की ओर से हड़ताल किए जाने मामले की सूचना मिलने के बाद बस मालिक मौके पर पहुंचे और चालक व परिचालकों से बातचीत की। चालकों की कई मांगों पर सहमति बनी, उसके बाद बसों को रवाना कर दिया गया। जिससे यात्रियों को कुछ हद तक राहत मिली। चालकों ने आरोप लगाया कि बस मालिकों की ओर से काम अधिक लिया जा रहा है और वेतन कम दिया जा रहा है। छुट्टी भी नहीं मिल पा रही। माह में केवल चार छुट्टी ही मिल पाती है। जिसमें दो छुट्टी बसों की मरम्मत के लिए तो दो अन्य छुुट्टी मिल पाती है।
ऐलनाबाद से सिरसा लेकर पहुंचे यात्रियों को बस स्टैंड उतारा
ऐलनाबाद से चंडीगढ़ के लिए चली किलोमीटर स्कीम बस चालक ने सिरसा बस स्टैंड पर लाकर बस को रोक दिया और यात्रियों को बस से उतार दिया गया। जिसको देखकर अन्य चालकों ने भी बस को बंद कर दिया और न चलाने की बात कही। ऐसे में यात्रियों ने बस स्टैंड पर हंगामा खड़ा कर दिया। यात्रियों की ओर से हंगामा किए जाने के कारण रोडवेज की ओर से अन्य बसों का संचालन किया गया और यात्रियों को बस में सवार कर चंडीगढ़ के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

इस रूटों के समय हुए मिस
सिरसा से चंडीगढ़ के लिए रवाना होने वाली सुबह 2.50, 4.20, 4.40, 5.05, 6.50 की बस का संचालन नहीं हुआ। वहीं दिल्ली के लिए रवाना होने वाली 4.40 और 6.15 पर चलने वाली बसों का संचालन नहीं हो पाया। जिसके बाद रोडवेज की ओर से अतिरिक्त चलने वाली बसों को इन रूटों पर रवाना किया गया।
किलोमीटर स्कीम बस चालकों ने मांगों को लेकर सुबह कई बसों को रोक दिया था। चालकों और बस मालिकों में बातचीत होने के बाद बसों का संचालन शुरू हो गया था। मिस हुए समय पर रोडवेज की बसों को मौके पर रवाना किया गया है। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी गई है।
विज्ञापन

-रतनलाल, बस स्टैंड इंचार्ज, सिरसा डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें