ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के जिला सचिव भोला राम पर शनिवार रात को हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन नामजद सहित 53 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस हमले में भोला राम बाल-बाल बच गए। हमले के विरोध स्वरूप ग्रामीणों ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज करके की मांग को लेकर नेशनल हाईवे पर जाम लगाया था।
एआईएसएफ के जिला सचिव भोला राम ने बताया कि 10 अप्रैल मतदान के दिन मलकीत सिंह पुत्र बुहड सिंह निवासी सूचना जो कि पुलिस के विजिलेंस विभाग में कार्यरत है, उसका पुत्र देवेंद्र, संदीप पुत्र सुखवंत प्रभजोत व इनके 50 अन्य साथियों ने गांव में माहौल खराब किया और पुलिसिया धाक जमाते हुए गांव के एक युवक व वृद्ध को थप्पड़ मारा।
इसके विरोध में ग्रामीणों ने उन्हें माफी मांगने को कहा लेकिन उक्त लोगों ने माफी मांगने के बजाय जान से मारने की धमकी देने लगे। भोला राम ने बताया कि मलकीत सिंह के इशारे पर 12 अप्रैल की शाम को सात बजे देवेंद्र, संदीप, प्रभजोत व 50 अन्य लोग 6-7 गाड़ियों पर सवार होकर आए और देसी पिस्तौल से उस पर गोली चलाई।
निशाना चुकने के बाद उक्त लोगों ने लाठियों से उस पर हमला कर दिया। भोला राम ने बताया कि हमलावरों के निशाने पर एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव रोशन सूचान व जिला कमेटी के सदस्य मनोज पचेरवाल भी थे। हमले के रोष स्वरूप ग्रामीणों ने रात को शेरपुरा मोड़ के पास नेशनल हाईवे पर जाम लगाया।
मामले के जांच अधिकारी एएसआई राम सिंह ने बताया कि घायल भोला राम के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी मलकीत सिंह, देवेंद्र व सोनू पुत्र सुखदेव व 50 अन्य के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। केस की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सिरसा। गांव केहरवाला के पास सड़क दुर्घटना में सीआईडी कर्मी का पुत्र घायल हो गया। घायल को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी अनुसार गांव बनवाला निवासी संदीप पुत्र मदनलाल ने बताया कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ता है।
गांव के ही बलवंत के साथ बाइक लेकर शनिवार को ऐलनाबाद गया हुआ था। वापस आते समय गांव केहरवाला के पास आगे से आ रहे वाहन की लाइट पड़ने से बाइक बैलगाड़ी से जा टकराई।