फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चालक को नींद आने से कार डंपर से जा टकराई, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सदर थाना क्षेत्र के गांव मल्लेकां के पास रविवार दोपहर के समय तेज रफ्तार कार की डंपर के साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद राहगीरों ने कार चालक ऐलनाबाद के गांव चिलकनी ढाब निवासी अमन (30) को गाड़ी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

लोगों ने निजी वाहन से घायल को नागरिक अस्पताल सिरसा पहुंचाया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, अमन के हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर और सिर में चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक को अचानक नींद आने के कारण उसकी कार अनियंत्रित होकर डंपर से टकरा गई। कार में चालक अकेला था। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों के बयान दर्ज किए।

पुलिस के अनुसार, चिलकनी ढाब निवासी अमन के घर पर शनिवार रात्रि जागरण का कार्यक्रम था। सुबह कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह गांव से रिश्तेदारों को गाड़ी में लेकर सिरसा बस स्टैंड पर छोड़ने के लिए आया था। रिश्तेदारों को छोड़ने के बाद वह वापस घर जा रहा था। गांव मल्लेकां के पास अमन की आंख लग गई, जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन

गाड़ी सड़क के एक साइड होते हुए सामने से आ रहे डंपर से जा टकराई। परिजनों के अनुसार, गनीमत रही कि अमन ने सीट बेल्ट लगाई हुई थी और टक्कर होते ही गाड़ी के एयरबैग खुल गया। इससे अमन को ज्यादा चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें