फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे किसानों को पुलिस प्रशासन ने रोका

विज्ञापन
ऐलनाबाद। शहीद उधम सिंह चौक पर किसान भाजपा नेता अमीर चंद मेहता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपत
विज्ञापन
ऐलनाबाद। पिछले 15 दिनों से तीन टेलों तक पानी न पहुंचने की अपनी मांग के चलते कई गांवों के किसान धरने पर बैठे है। रविवार को डबवाली में यूथ मैराथन में काले झंडे दिखाने की किसानों ने योजना बनाई थी। इस योजना के तहत रविवार अलसुबह चार बजे के आसपास किसान उधम सिंह चौक पर एकत्रित होना शुरू हो गए।
विज्ञापन

इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली। पुलिस तुरंत प्रभाव से उधम सिंह चौक पहुंच गई। वहां पर उन्होंने किसानों को रोक लिया और उनके साथ बातचीत की। इसकी सूचना ऐलनाबाद के भाजपा नेता अमीरचंद मेहता को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि वह विरोध न करें।
वे टेल तक पानी पहुंचने की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे और समस्या का हल करवाने का प्रयास करेंगे। फिर भी आपकी राइटसूट मोगियों व टेल तक पानी न पहुंचने की मांग हल नहीं हुई तो वे खुद किसानों के साथ धरने पर बैठेंगे। इसके बाद किसान नेताओं ने आपसी विचार-विमर्श करके मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का निर्णय रोक करके टेल पर चल रहे धरने पर पहुंच गए।
विज्ञापन


किसानों का कहना था कि टेल तक पानी न पहुंचने पर आठ गांव के किसान प्रभावित हैं। उनकी फसलें सूख रही हैं और विभागीय अधिकारी उनकी कोई भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। न ही उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसलिए वे मजबूरी में धरने पर बैठे थे। इस दौरान किसानों ने चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगे। अमीरचंद मेहता ने किसानों से मुलाकात कर उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें