फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन टैब से नहीं हो पाई पढ़ाई, तकनीकी समस्या आई आड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शिक्षा विभाग की ओर से छात्राओं को दिए गए टैबलेट में पहले ही दिन तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा। जहां एक ओर कई छात्राओं की टैबलेट चालू ही नहीं हुई, तो दूसरी ओर पासवर्ड और अन्य समस्याओं ने भी घेरा। कंपनी के कर्मचारियों को बुलाया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। अब दो दिन के दौरान समस्याओं की सूची तैयार कर विभाग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

वीरवार को जिलेभर में कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं केे टैबलेट वितरित किए गए। वहीं, मुख्य कार्यक्रम कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेला ग्राउंड में रखा गया। स्कूल की 530 छात्राओं व शिक्षकों को टैबलेट वितरित किए गए। टैबलेट वितरण के पहले दिन छात्राओं को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ा। जब विद्यार्थी टैबलेट को चालू कर रहे थे, तो टैब में रजिस्ट्रेशन के लिए पासवर्ड मांग रहा था। ऐसे में छात्राओं को नहीं पता था कि टैब का पासवर्ड क्या है। वहीं, दूसरी ओर कुछ छात्राओं ने टैब मिलने के बाद उसे ऑन ही नहीं किया। टैब ऑन होने में एक घंटे का समय लग रहा है।
कई टैब में थी सोशल एप इनबिल्ट, शिक्षकों ने की डिलीट
छात्राओं को दिए गए टैबलेट में तीन ही एप मौजूद है। इसके अलावा छात्राएं कुछ भी नहीं चला सकती हैं। शुक्रवार को जब कक्षाओं में छात्राएं अपने टैबलेट को लेकर आईं, तो उनमें से कुछ टैब में सोशल साइटस इनबिल्ट थी, जिसे कक्षा के दौरान शिक्षकों ने डिलीट कर दिया।
विज्ञापन

शिक्षक बनाएंगे समस्याओं की लिस्ट
पहले दिन कक्षा के दौरान टैबलेट में कुछ तकनीकी फॉल्टस आए। जिसे लेकर प्राचार्य ने कंपनी के कर्मचारियों को स्कूल में समस्या हल करने के लिए बुलाया, लेकिन समस्या हल नहीं हो पाई। इसलिए अब शिक्षक दो दिन में छात्राओं को आ रही समस्याओं की लिस्ट बनाएंगे। सोमवार को कंपनी को फिर से बुलाकर समस्या का हल किया जाएगा।
टैबलेट में त्रुटि और पासवर्ड की समस्या ज्यादा
जिन छात्राओं को टैबलेट दिए गए हैं। उनमें से अधिकतर को टैब चलाने नहीं आ रहे है। वहीं, टैबलेट में त्रुटि (एरर) लिखा ज्यादा आ रहा है। वहीं अगर टैबलेट ऑन हो जाता है तो उसमें पासवर्ड मांग रहा है। वहीं शिक्षकों का कहना है कि जब वो चंडीगढ़ टैब की ट्रेनिंग लेने के लिए गए थे, तो उस समय बताया गया था कि छात्राओं की जन्म तिथि और जन्म वर्ष ही पासवर्ड है। लेकिन अब ये लगाकर देख रहे हैं तो वो सही नहीं आ रहा है।
कक्षा में कुछ छात्राओं का टैब नहीं चला, जिसे अध्यापकों ने चलाकर दिया। वहीं कुुछ टैब में पासवर्ड मांग रहा है।
- रविना, छात्रा।
कक्षा के दौरान कुछ टैबलेट में सोशल मीडिया की एप इनबिल्ट थी, जिसे अध्यापक ने उसी समय डिलीट कर दिया।
- किरण, छात्रा ।
पढ़ाई के साथ मनोरंजन के लिए एक - दो सोशल एप भी होता तो अच्छा होता । क्योंकि मनोरंजन भी जरूरी है। ये बात शिक्षक भी कहते है।
- प्रियंका रानी, छात्रा।
टैबलेट का पहला दिन अच्छा रहा। अभी तक इसमें तीन विषयों के तीन ही अध्याय हैं। शिक्षक कह रहे है कि एक सप्ताह तक आ जाएंगे सभी।
- प्रियंका सोलंकी, छात्रा।
वर्जन -
अभी पहला दिन है तो कुछ तकनीकी समस्याएं आई है, जिन्हें दूर करने के लिए कंपनी के कर्मचारी बुलाए थे। शिक्षक समस्याओं को नोट कर रहे है। सोमवार को सब समस्याएं दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

- जसबीर कौर, प्राचार्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेला ग्राउंड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें