सिरसा। डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया के बैनर तले विद्यार्थियों ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। इस धरने की अध्यक्षता रविंद्र बाल्याण ने की। विद्यार्थियों ने विवि में पार्ट टाइम टीचर भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण पॉलिसी को लागू करवाने की मांग की। इसके साथ कुलपति पर पिछडे़ वर्ग के छात्राओं को आफिस से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
संगठन इंचार्ज रविन्द्र बाल्याण, यूनिवर्सिटी प्रधान सुरेंद्र इंदल, महासचिव सुधीर गहलोत ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुलपति अनुसूचित पिछड़े वर्ग विद्यार्थियों से मिलना पसंद नही करते। उन्होंने कहा कि मंगलवार को छात्र संगठन शांति पूर्वक ढंग से वीसी ऑफिस मिलने गए थे, लेकिन वीसी ने अनुूसूचित पिछड़े छात्रों को धक्के मारकर बाहर निकलवा दिए। इसके उन्होंने रजिस्ट्रार डॉ राकेश वधवा के ऑफिस में पहुंच कर संगठन ने ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद संगठन ने फैसला लिया था कि वीसी के खिलाफ धरना शुरू करेंगे। सुबह से संगठन के सदस्य छात्रों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि अब वीरवार को वीसी का पुतला फूंकेंगे।
अनुबंधित टीचर्स एसोसिएशन ने दिया समर्थन
सीडीएलयू के एस बीसी वर्ग अनुबंधित टीचिंग एसोसिएशन ने धरना स्थल पर पहुंचकर प्रधान डॉ. राममेहर आर्य के नेतृत्व में छात्रों को समर्थन पत्र दिया। उनके साथ महासचिव राकेश कुमार सैनी, जॉइंट सेक्रेटरी वकील मेहरा, डॉ. वदना, डॉ. कुलवंत मौजूद रहे। प्रशासन की तरफ से एससी एसटी लाइजन ऑफिसर डॉ. उमेद सिंह और सहायक लाइजन ऑफिसर डॉ. कमलेश ने धरना स्थल पर पहुंचकर छात्रों से बात की। संगठन के मुख्य मांगे में पार्ट टाइम टीचर भर्ती में आरक्षण पॉलिसी लागू करना। डॉ. आंबेडकर आदमकद प्रतिमा लगाने, एसएसटी बुक बैंक में बुक्स खरीदने, एससी सेल से सर्दियों के कपड़े खरीदने के बारे, अन्य मांगे शामिल हैं। इस अवसर रवि मिर्जापुर, राहुल, संजू, सकीला, नीलम, सुशील, रेखा, स्नेहा, रवि खानगवाल, रवि सेलवाल, सुमित सर्वा, दीपक मालिक, दीपक, मंदीप, गुरजंट, यक्षिता मौजूद रहे।
कुछ विद्यार्थी कल मिलने के लिए आए थे। मैंने उनसे मिलने से मना नहीं किया। वैसे रिजर्वेशन मेरे क्षेत्र अधिकार से बाहर है फिर भी मैंने ज्ञापन लेने से इनकार नहीं किया। उनकी ओर से लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
प्रो. अजमेर सिंह मलिक, वीसी, सीडीएलयू, सिरसा।