फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

266 ट्रकों में केंद्रों पर पहुंची डीएपी, लेकिन सुबह से शाम तक किसानों को नहीं मिली खाद

विज्ञापन
इफको केंद्र के बाहर खाद लेने के लिए बैठे किसान। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। चार दिनों में दो रैक लगने के बाद भी किसानों के खाद के लिए एक दुकान से दूसरी दुकान तक भटकना पड़ रहा है। बीती रात मंगलवार को रेलवे गोदाम में पड़े करीब 50 हजार डीएपी के बैगों को केंद्रों और पैक्सों तक पहुंचाया गया है। लेकिन संबंधित विभाग की ओर से वितरण प्रक्रिया में सुधार न किए जाने के कारण किसानों को सुबह से रात तक खड़े होकर खाद के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि विभाग के पास अब खाद की भी कोई कमी नहीं है। लेकिन वितरण प्रणाली सुस्त होने के कारण किसान परेशान हो रहे है।
विज्ञापन

सिरसा जिले में बीते सोमवार को 40 हजार बैग और बुधवार को 34 हजार डीएपी के बैग रैक लगने के बाद पहुंचे है। इसमें से कुछ खाद प्राइवेट केंद्रों तो कुछ खाद सरकारी केंद्रों तक पहुंचाई जानी थी। बीते दिन ट्रकों की कमी होने के कारण खाद केंद्रों तक नहीं पहुंच पाई लेकिन रात को करीब 266 ट्रकों में खाद लोड कर केंद्रों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। हालांकि अलसुबह तक अधिकतर केंद्रों में खाद की सप्लाई पहुंच गई। लेकिन देर शाम तक कई केंद्रों पर एक भी डीएपी के बैग का वितरण नहीं हो पाया। जिसके कारण किसानों को इस परेशानी का सामना करना पड़ा। सिरसा के निजी केंद्रों पर भी दिनभर किसान एक दुकान से दूसरी दुकान तक चक्कर काटते रहे। देर शाम तक कई किसानों को खाद पहुंच पाई तो कई किसान इंतजार करते रहे।
किसान बोले पहले नहीं की जाती कोई तैयारी, खुद ही बना रहे है लिस्ट
किसान अलसुबह आकर कतार में लग जाते है। जिसके बाद खुद ही लिस्ट बनाकर लाइन लगाते हैं। लेकिन सुबह 10 बजे के केंद्र खुलता है तो किसानों को खाद न होने की जानकारी देकर वापस भेज दिया जाता है। अधिकारियों की ओर से न तो पहले कोई लिस्ट जारी की जाती है और न ही अन्य कोई जानकारी दी जाती है। जिसके कारण उन्हें बार-बार इस परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर पहुंची है इतनी खाद
स्थान डीएपी बैग
सिरसा 14000
ऐलनाबाद 5000
डबवाली 5000
नाथूसरी चोपटा 4500
कालांवाली 5000
रानियां 5000
रोड़ी: 2075
डीएपी न मिलने पर किसानों ने चार घंटे तक पैक्स का गेट किया बंद
चोपटा। डीएपी खाद की कमी को लेकर चोपटा क्षेत्र के किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को गांव रुपावास स्थित दी रुपावास प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड, पैक्स पर डीएपी खाद नहीं मिलने पर किसानों ने 4 घंटे तक रोष प्रदर्शन किया। फिर भी खाद नहीं मिली। किसानों का कहना है कि वीरवार को जिला उपायुक्त से मिलकर डीएपी खाद की आपूर्ति करवाने की मांग करेंगे। किसान जगदीश रुपावास, करणी सिंह, रोहतास, सुरजीत सिंह, रामस्वरूप सहारण, सुनील कुमार, राजेंद्र कुमार, दलीप सिंह ने बताया कि रुपावास पैक्स के तहत 5 गांव आते हैं, जिनमें रुपावास, रायपुर, निरबाण, बरासरी और जोड़कियां गांव के किसान पिछले कई दिनों से डीएपी खाद की कमी झेल रहे हैं। बुधवार को इन गांवों के सैकड़ों किसान डीएपी खाद के लिए रुपावास स्थित पैक्स पर पहुंचे तो वहां पर कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि डीएपी खाद नहीं पहुंची है। खाद नहीं मिलने पर किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों से बात की और कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। तभी किसानों ने करीब 4 घंटे तक रोष प्रदर्शन किया व सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके बाद किसानों ने फैसला किया कि वीरवार को जिला उपायुक्त से मिलकर खाद की आपूर्ति करवाने की मांग करेंगे।
डीएपी लेने के लिए महिलाओं की भी लगी लंबी कतार
डिंग मंडी। डिंग रोड इफको केंद्र में बुधवार को 1500 डीएपी खाद के बैग पहुंचे। डीएपी खाद आने की सूचना मिलने पर आस पास गांवों से किसान सुबह पांच बजे ही पहुंचने शुरू हो गए थे। खाद लेने के लिए बुजुर्ग महिलाएं भी लाइन में लगी हुई दिखाई दी। पुलिस की मौजूदगी में खाद वितरित की जा रही थी। खाद वितरण कार्य सुबह दस बजे इफको वरिष्ठ बिक्री सहायक गुरदयाल सिंह, कृषि अधिकारी एडीओ राजेन्द्र सिंह,स्टोर असिस्टेंट राजेन्द्र सिंह, आफिस क्लर्क प्रिंस कुमार और पुलिस कर्मी कांस्टेबल नरेश कुमार व होमगार्ड रमेश कुमार की मौजूदगी में खाद वितरण कार्य शुरू किया गया। ऐसे में महिलाओं को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें