फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: वीडियो बना रहे विद्यार्थी पर भड़के कुलपति, हुई बहस, कुलपति बोले- पैर पकड़ता हूं, यूनिवर्सिटी चल लेने दो

Mon, 14 Aug 2023 05:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

विद्यार्थियों से वीसी बोले कि आपके पैर पकड़ता हूं, यूनिवर्सिटी चल लेने दो। विद्यार्थियों की मांगे सुनने के दौरान एक विद्यार्थी की ओर से वीडियो बनाया जा रहा था। इसपर कुलपति भड़क उठे और उनको रोकने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विद्यार्थियों से बात करते कुलपति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा स्थित चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों और कुलपति में झड़प हो गई। विद्यार्थियों की मांगे सुनने के दौरान एक विद्यार्थी की ओर से वीडियो बनाए जाने पर कुलपति भड़क उठे और उनको रोकने का प्रयास किया। जिसके कारण मामला गर्म हो गया और विद्यार्थियों ने सीडीएलयू के गेट पर कुलपति का पुतला फूंक उनके खिलाफ रोष जताया। वहीं विद्यार्थियों ने कुलपति पर गला पकड़कर जान से मारने का प्रयास करने के आरोपी भी लगाए है।  

विज्ञापन


सोमवार को लॉ डिपार्टमेंट के विद्यार्थी मांगों को लेकर कुलपति को मांग पत्र सौंपने के लिए पहुंचे। यहां पर सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें बाहर ही रोक लिया। जिससे विद्यार्थी करीब दो घंटे तक वहां पर धरना देकर बैठे रहे और कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। करीब दो घंटे बाद कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक विद्यार्थियों की मांग सुनने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

कुलपति ने विद्यार्थियों से कहा कि मैं आपके पैर पकड़ता हूं, यूनिवर्सिटी को चल लेने दो। विद्यार्थियों ने कहा कि यूनिवर्सिटी बच्चों की है। अगर बच्चे ही नहीं होंगे तो यूनिवर्सिटी को ही ताला लग जाएगा। जिसके पश्चात कुलपति ने कहा कि जाओ आप ताला ही लगा दो।
विज्ञापन


यहां पर कुलपति और विद्यार्थियों में काफी समय तक बहस होती रही। जिसके पश्चात एक विद्यार्थी इस मामले की वीडियो बनाता हुआ कुलपति को दिख गया। जिसके कारण कुलपति भड़क उठे और सीढ़ियों से उतरते हुए उसके पास पहुंच गए और उसको पकड़कर वीडियो बंद करवा दिया। ऐसे में सुरक्षा कर्मियों ने कुलपति और विद्यार्थियों को दूर कर दिया। वहीं विद्यार्थियों ने रोष प्रकट करते हुए कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की और उनका गेट पर पुतला भी फूंक दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें