फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के साथ कला से जुड़कर विद्यार्थी कर सकते हैं सर्वांगीण विकास : लढ़ा

विज्ञापन
जेसीडी रंगशाला में रंगमंच की बारिकिया सिखाते हुए कर्ण लढा
विज्ञापन
सिरसा। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के तत्वावधान में केएल थियेटर प्रोडक्शंस और जेसीडी विद्यापीठ के संयुक्त संयोजन में 20 दिवसीय रंगमंच कार्यशाला का शुभारंभ जेसीडी रंगशाला में किया गया। इसमें केएल थियेटर प्रोडक्शंस के निदेशक और कार्यशाला प्रशिक्षक कर्ण लढा ने कार्यशाला के सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों से उनका परिचय लिया।
विज्ञापन

इस दौरान कर्ण लढ़ा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में हम शिक्षा के साथ-साथ कला से जुड़कर अपना सर्वांगीण विकास कर सकते हैं। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला की ओर से आयोजित इस 20 दिवसीय कार्यशाला का सभी भरपूर लाभ उठाएं और अपने सर्वांगीण विकास की नींव रखें।
इस 20 दिनों की कार्यशाला में प्रयास रहेगा कि रंगमंच के मूल बिंदुओं साथ-साथ, जिंदगी को कैसे जीना है, को भी आपको सीखा सकें। आशा है आप सब प्रतिभागी इन 20 दिनों में रंगमंच कला को सीख कर अपने व्यक्तित्व का विकास करेंगे और अपने लक्ष्य के प्रति ओर अधिक ऊर्जा से अग्रसर होंगे।
विज्ञापन

इसके बाद कर्ण लढ़ा ने कहा कि जिला सिरसा में इस 20 दिवसीय रंगमंच कार्यशाला का आयोजन भावी पीढ़ी के लिए कलात्मक क्षेत्र और उनके व्यक्तित्व विकास की अनूठी पहल है। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला के अंत एक विशेष नाट्य प्रस्तुति तैयार की जाएगी, जिसे इस कार्यशाला के अंतिम दिन प्रस्तुत किया जाएगा और सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। इस दौरान महानिदेशक प्रो. डाॅ. जय प्रकाश और कुलसचिव डाॅ. सुधांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें