फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 10 स्वर्ण, 8 सिल्वर व 3 ब्रॉन्ज पदक के साथ स्पोर्ट्स स्ट्राइकर्स की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शाह सतनाम बॉयज कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट 2024 का वीरवार को समापन हो गया है। प्रतियोगिता में 10 स्वर्ण, 8 सिल्वर व 3 ब्रॉन्ज पदक के साथ स्पोर्ट्स स्ट्राइकर्स की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी।
विज्ञापन

जबकि मास मास्टर्स की टीम चार स्वर्ण, एक सिल्वर व 5 ब्रॉन्ज मेडल के साथ रनर अप रही। स्पोर्ट्स स्ट्राइकर्स की टीम बैडमिंटन, शतरंज, डॉज बॉल व रस्साकशी में विजेता रही। वहीं बेस्ट एथलीट स्पोर्ट्स स्ट्राइकर्स का प्रदीप रहा। जबकि बेस्ट प्लेयर एनसीसी-जियोग्राफर्स की शूटिंग वॉलीबाल टीम का प्रदीप, बैडमिंटन में स्पोर्ट्स स्ट्राइकर्स का अभिषेक, डॉज बॉल में स्पोर्ट्स स्ट्राइकर्स का सुशील चुना गया।
समापन समारोह में शाह सतनाम रिसर्च व डेवलपमेंट फाउंडेशन से रिटायर कर्नल नरेंद्र पाल सिंह तूर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं विजेता टीमों और उनके खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर व प्रमाण पत्र पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके पर ज्यूरी मेंबर डॉ. अनिल बैनीवाल, डॉ. सुमित सिंगला, डॉ. बाबूलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबला मास मास्टर्स व स्पोर्ट्स स्ट्राइकर्स में हुआ

तीन दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट 2024 में क्रिकेट का फाइनल मुकाबला मास मास्टर्स व स्पोर्ट्स स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। जिसमें स्पोर्ट्स स्ट्राइकर्स ने पहले बैटिंग करते हुए आठ ओवरों में 74 रन बनाए। मास मास्टर्स की टीम ने शानदार पारी खेलते हुए चार ओवरों में सात विकेटों से मैच अपने नाम किया। क्रिकेट में मास मास्टर्स टीम से मैन ऑफ दा सीरीज रणदीप व मैन ऑफ दा मैच जीतेश रहे। वहीं शूटिंग वॉलीबाल में एनसीसी-जियोग्राफर्स की टीम ने स्पोर्ट्स स्ट्राइकर्स को 22-11 से मात देते हुए मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें