फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मंडी में सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने नहीं ली सुध, आढ़तियों ने खुद की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। फसली सीजन में अनाजमंडी में किसानों और व्यापारियों के साथ चोरी व लूट की घटनाएं होती है। आढ़ती एसोसिएशन कई बार पुलिस सुरक्षा की मांग करने के बाद भी आज तक अनाजमंडी में पुलिस कर्मचारी तैनात नहीं हुए है। ऐसे में व्यापारियों ने फसल सीजन को लेकर अपने स्तर पर व्यवस्था की है। व्यापारियों ने मंडी में 9 चौकीदारों की तैनाती की है।
विज्ञापन

मंडी प्रधान मनोहर मेहता ने बताया कि बीते फसली सीजन में अनेकों ऐसी वारदात किसानों व व्यापारियों के साथ घटित हो चुकी हैं। प्रत्येक फसली सीजन में सीजन के आने से पहले प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई बार अपील कर चुके हैं। प्रशासन की ओर से कोई भी प्रबंध नहीं किए गए। मंडी में फसली सीजन की शुरूआत हो गई हैं। कुछ दिनों में गेहूं की फसल का भी किसान मंडियों में लेकर आने लग जाएंगे। जिसमें किसानों की फसल, व्यापारियों व मजदूरों की सुरक्षा को देखते हुए मंडी में आढ़ती एसोसिएशन की ओर से मंडी में 9 चौकीदारों की तैनाती की गई है। यह चौकीदार मंडी की दिन व रात की सुरक्षा करेंगे।
तीन मंडियों में कोई गेट नहीं
शहर में छोटी बड़ी मिलाकर पांच मंडियां हैं। जिसमें नई अनाज मंडी में 6 गेट व कपास मंडी में 5 गेट हैं। बाकी तीन मंडियां ओर भी हैं, जो चारों ओर से खुली हुई है। इन तीन मंडियों में कोई भी गेट नहीं है। मंडी में किसी भी तरफ से प्रवेश किया जा सकता है। जिसके कारण मंडी में चोरी व लूटपाट की घटनाएं घटित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें