फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: धुंध का प्रकोप, दो हादसों में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

Mon, 25 Dec 2023 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा।
विज्ञापन

जिले में पिछले तीन दिन से धुंध का प्रकोप जारी है। इसके चलते जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। आईएमडी के अनुसार आगामी तीन दिनों तक इसी प्रकार से धुंध रहेगी। ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नही होने के कारण हादसे का खतरा बढ़ गया है। रविवार रात्रि धुंध के कारण दो हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दो दिन में पांच हादसे हो चुके हैं।
पुलिस प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक एडवाइजरी जारी कर चुके हैं, लेकिन सड़क सुरक्षा को लेकर कोई व्यापक प्रबंध नहीं किए गए हैं। चौक-चौराहों पर रिफलेक्टर तक नजर नहीं आते हैं, जिसे हादसे होने का खतरा बढ़ गया है। शनिवार रात्रि भी धुंध के कारण हुए हादसे में जहां एक कार सवार की मौत हो गई थी, वहीं, छह लोग घायल हो गए थे। इसके साथ ही रविवार सुबह रंगड़ी रोड पर निजी बस ने घोड़ा रेहड़ी को टक्कर मार दी था, जिसमें चालक घायल हो गया था। हालांकि उप मुख्यमंत्री आवास के सामने से गुजरने वाले मिनी बाइपास पर सफेद पट्टी लगाने का कार्य जारी है, लेकिन दूसरी सड़कों को लेकर कोई गंभीरता प्रशासन की ओर से नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन



मिनी बाइपास से गुजरते हैं भारी वाहन
शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाले मिनी बाइपास से हर रोज भारी वाहन गुजरते हैं। अहम बात यह है कि दोनों रास्तों पर एक ओर पिल्लर लगाए गए हैं। राॅन्ग साइड का इस्तेमाल कर वाहन चालक इस सड़क पर आते हैं। इससे अलसुबह व देर रात में हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। यह वाहन अनाज मंडी, आद्योगिक क्षेत्र व रानियां रोड को जाते हैं।

नेजाडेला कलां चौक बना हादसों का केंद्र
डबवाली हाईवे पर गांव नेजाडेला कलां को जाने वाले रोड हादसों का केंद्र बन गया है। पिछले दो सप्ताह में रात के समय तीन हादसे हो चुके हैं। रविवार रात्रि भी साइकिल सवार व्यक्ति को टैंकर ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बेटे के बयानों के आधार पर पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरपाल सिंह के बेटे राजेंद्र ने बताया कि वह और उसका पिता खेतों से अपनी-अपनी साइकिल पर लकड़ियां लेकर गांव नेजाड़ेला कलां आ रहे थे। धुंध होने पर टैंकर चालक ने हरपाल सिंह को टक्कर मार दी। एंबुलेंस की मदद की हरपाल सिंह को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, यहां से चिकित्सकों ने अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें अस्पताल के निजी अस्पताल में ले गया।

मजदूरी करके अपने घर जा रहा शंकर लाल, कार ने कुचला
गांव कंगनपुर में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जा रहे एक मजदूर को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। गांव कंगनपुर निवासी शंकर लाल (50) मजदूरी करता था। रात को वह मजदूरी करके अपने घर जा रहा था। जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि मृतक शंकर लाल के बेटे संदीप कुमार के बयानों के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट
आईएमडी के अनुसार आगामी तीन दिनों तक इसी प्रकार से धुंध बनी रहेगी। ऐसे में इन तीन दिनों में सफर करना आम आदमी के लिए मुश्किल भरा रहेगा सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें