फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: तीन साल से पेंडिंग मामले में एसआईटी ने की कार्रवाई, मैसर्ज गंगाराम ट्रेडर्स के संचालक व साथी गिरफ्तार

Sat, 23 Sep 2023 01:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

अबाकारी एवं कराधान विभाग के तत्कालीन ईटोओ चाप सिंह ने 24 अक्टूबर 2020 में शहर थाना सिरसा में एक एफआईआर दर्ज करवाई थी।  एफआईआर में मैसर्ज गंगाराम ट्रेडर्स के संचालक लीलाधर पुत्र प्रताप सिंह निवासी ठाकरांवाला मोहल्ला थाना शहर के खिलाफ शिकायत दी थी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा पुलिस की एसआई टीम ने शुक्रवार को वर्ष 2020 में दर्ज मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस आज दोनों आरोपियों को अदालत पेश कर दो दिन के रिमांड की मांग करेंगी।  जानकारी के अनुसार एसआइटी ने फर्जी फर्म मामले में यह कार्रवाई की है। एसआईटी ने लीलाधर पुत्र प्रताप सिंह निवासी रायसिंह पुरा , राजस्थान और दीपक फुटेला पुत्र नानक चंद निवासी अग्रेसन कॉलोनी सिरसा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


अबाकारी एवं कराधान विभाग के तत्कालीन ईटोओ चाप सिंह ने 24 अक्टूबर 2020 में शहर थाना सिरसा में एक एफआईआर दर्ज करवाई थी।  एफआईआर में मैसर्ज गंगाराम ट्रेडर्स के संचालक लीलाधर पुत्र प्रताप सिंह निवासी ठाकरांवाला मोहल्ला थाना शहर के खिलाफ शिकायत दी थी।

शिकायत में बताया गया कि उक्त फर्म ने वर्ष 2011-12 में फर्जी दस्तावेज पेश करते हुए राजस्थान की फर्माें के नाम पर बीडी की बिक्री दिखाते हुए विभाग से 24 लाख 78 हजार 755 रुपये का लाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन


इस दौरान खल बिनौला जैसे टैक्स फ्री आइटस के सी फार्म उक्त फर्मों के पेश किए गए। फर्म के मालिक ने बिना माल खरीद बेच के फर्जी लेन देन दर्शाते हुए सरकारी राजस्व का 1 करोड 58 लाख 5 हजार 146 रुपये का नुकसान किया। तीन सालों से पेंडिंग इस मामले में सिरसा एसआइटी ने कार्रवाई करते हुए मैसर्ज गंगाराम ट्रेडर्स के संचालक लीलाधर व उसके साथी दीपक  को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें