फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा : जिला जज बनीं वाणी गोपाल शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। वाणी गोपाल शर्मा को सिरसा का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने गत दिवस नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा कार्यभार ग्रहण करेंगी। बता दें कि वाणी गोपाल शर्मा 2003 में सिरसा में ही एसीजेएम रहीं थी।
विज्ञापन

वर्ष 2010 में उन्होंने मनोज बबली ऑनर किलिंग मामले में पांचों दोषियों को फांसी की सजा सुनाई थीं। इस फैसले के पश्चात पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा व पंजाब में सेशन जजों को पुलिस सुरक्षा देने की पावर प्रदान की। गौरतलब है कि तत्कालीन जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश मल्होत्रा ने इस माह स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। इसके बाद से ही सिरसा में जिला एवं सत्र न्यायाधीश का पद रिक्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें