गांव मिठड़ी के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक नील गाय सामने आ जाने के कारण पंजाब के मुक्तसर साहिब के पूर्व विधायक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में चार लोग सवार थे, सभी बाल-बाल बच गए। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लिया।
पंजाब के मुक्तसर साहिब के पूर्व विधायक हरनलपाल सिंह की पत्नी, बेटी, गनमैन और चालक सहित चार लोग इनोवा से गाजियाबाद में दवा लेने के लिए जा रहे थे। गाड़ी जब गांव मिठड़ी के निकट पहुंची तो अचानक एक नील गाय गाड़ी के आगे आ गई। इस दुर्घटना में गाड़ी सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए लेकिन गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। गाड़ी चालक सुखमंद्र सिंह ने बताया कि दो नील गाय अचानक हाईवे पर आ गई। एक नील गाय तो निकल गई, लेकिन दूसरी गाड़ी से टकरा गई। चालक ने बताया कि दुर्घटना में सभी लोग बच गए। दुर्घटना के बाद पूर्व विधायक की पत्नी, बेटी व गनमैन को दूसरी गाड़ी में रवाना किया गया।