फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजी के आते ही बदली सामान्य अस्पताल की सूरत

Fri, 29 Apr 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
डीजी का निरीक्ष्‍ाण्‍ा - फोटो : Bureau
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग महानिदेशक के सिरसा आगमन को लेकर सामान्य अस्पताल की सूरत वीरवार को बदली-बदली सी लगी। जिस अस्पताल परिसर में बुधवार तक आवारा पशुओं की भरमार व कई स्थानों पर कूड़ा बिखरा पड़ा दिखाई दे रहा था, वहां वीरवार सुबह तड़के ही साफ-सफाई देखने को मिली। जो भी छोटी-बड़ी खामियां थीं, उन्हें बुधवार रात तक ठीक कर दिया गया ताकि डीजी हेल्थ डॉक्टर कमला सिंह सामान्य अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे तो लताड़ की बजाए शाबाशी मिले। सुबह डीजी की गाड़ी जैसे ही सामान्य अस्पताल परिसर में पहुंची तो अस्पताल प्रशासन की तरफ से  सिविल सर्जन सूरजभान कंबोज व डिप्टी सीएमओ डॉक्टर  वीरेश भूषण ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


डीजी हेल्थ कमला सिंह ने निरीक्षण शुरू किया तो अस्पताल स्टाफ के चेहरे पर घबराहट साफ दिखाई देनी लगी, उन्हें डर था कि कहीं कोई कमी न रह गई हो। निरीक्षण की शुरुआत ट्रॉमा सेंटर से हुई। डीजी ने यहां स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टाफ से यहां रखी दवाओं के बारे में पूछा। उन्होंने इमरजेंसी स्टाफ से कहा कि यहां दवाओं का रख रखाव ध्यान से करना चाहिए। जीवन रक्षक दवाएं अलग जगह पर हो और सामान्य दवाइयां अलग हों। एक दवा के स्टॉक में दूसरी दवा किसी सूरत में नहीं होनी चाहिए। इससे इमरजेेंसी के दौरान जल्द बाजी में मरीज को गलत टीका लगने का खतरा नहीं रहता।

शिकायत लेकर पहुंची महिला
इमरजेंसी वार्ड में रसूलपुर निवासी एक महिला अपनी फरियाद लेकर डीजी के पास पहुंच गई। महिला ने कहा कि उसे दो घंटे हो चुके हैं वहां आए हुए लेकिन डॉक्टर उनकी एमएलआर नहीं काट रहा। डीजी ने तुरंत ड्यूटी डॉक्टर को एमएलआर काटने का आदेश दिया। इसके बाद डीजी प्रसूति वार्ड में पहुंचीं। यहां उन्होंने बारीकी से सुविधाओं का निरीक्षण किया। वार्ड की सफाई देखकर उन्होंने सीएमको सूरजभान की सराहना की और छुटपुट देखी खामियों को शीघ्र दूर करवाने का आदेश दिया।
विज्ञापन


अनुबंधित कर्मचारी मिले
निरीक्षण के दौरान अस्पताल के अनुबंधित कर्मचारियों ने भी डीजी से मुलाकात की। डीजी ने उनकी समस्या सुनने के बाद जल्द ही इसका समाधान करने का भरोसा दिया। सामान्य अस्पताल के बाद डीजी ने कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर भी वहां स्थिति की जायजा लिया।

बेहतर सुविधाएं देना है प्राथमिकता : डीजी
मीडिया से बातचीत के दौरान डीजी कमला सिंह ने कहा कि उन्होंने एक अप्रैल से डीजी का कार्यभार संभाला है। प्रदेश सरकार व स्वास्थ्य विभाग का यहीं प्रयास है कि सरकारी अस्पतालों में लोगों को बेहतर व आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिले।  सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी संबंध में उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के साथ-साथ अन्य स्टाफ सदस्यों की कमी है, जिसे पूरा करने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही प्रत्येक जिले में नई सिटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई जाएंगी। एक सवाल के जवाब में डीजी ने कहा कि  अगर कोई डॉक्टर अपने स्वार्थ के लिए मरीज को रेफर करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें