फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: पार्क में पड़ी लावारिस लाश की जेब से निकाले पैसे और मोबाइल, सिरसा में शर्मसार करने वाला वाकया

Thu, 09 Feb 2023 01:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

गुरुवार सुबह शहर के टाउन पार्क में एक व्यक्ति की लाश लावारिस स्थिति में मिलने के बाद पार्क के आसपास के क्षेत्र में खौफ की स्थिति बन गई। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पूर्व पार्षद प्रतिनिधि सोनू सैनी ने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग और जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा में मानवता शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। शहर के टाउन पार्क में पड़ी लावारिस लाश से नशेड़ी किस्म के युवक मोबाइल और पैसे निकालते हुए नजर आए। मामले की सूचना आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने युवकों को वहां से भगा दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह शहर के टाउन पार्क में एक व्यक्ति की लाश लावारिस स्थिति में मिलने के बाद पार्क के आसपास के क्षेत्र में खौफ की स्थिति बन गई। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पूर्व पार्षद प्रतिनिधि सोनू सैनी ने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मृतक शहर के कीर्ति नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है। पूर्व पार्षद प्रतिनिधि सोनू सैनी ने बताया कि जब वह पार्क में पहुंचे तो कई युवक मृतक की जेब से मोबाइल और उसके पर्स से पैसे निकाल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने युवकों को वहां से भगा दिया है।
 
पार्क बना नशेड़ियों का अड्डा
सोनू सैनी ने बताया कि पार्क उनके वार्ड में आता है। पार्क के साथ ही शराब ठेका है। नशेड़ी किस्म के लोग ठेके से शराब लेकर पार्क में पहुंचकर उसका सेवन करते है और यहीं पर ही सो जाते हैं। पार्क में रात के साथ साथ दिन में भी नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। जिसके संबंध में वह कई बार पुलिस को भी मामले की शिकायत दे चुके है लेकिन फिर भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

 
कुछ दिन पहले पार्क के पास ही मिला था व्यक्ति का शव
करीब 15 दिन पहले ही शहर के टाउन पार्क के पास स्थित हुडा कॉम्प्लेक्स की दुकान के आगे भी एक व्यक्ति को शव मिला था। जिसकी ठंड के कारण मौत हो गई थी। जबकि इसके आसपास काफी संख्या में नशेड़ी घूमते रहते है और नशे का सेवन कर पार्क में ही सो जाते है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें