सिरसा सीडीएलयू के हरकी देवी छात्रावास की छात्राओं ने सुबह 10 बजे प्रशासनिक भवन के बाहर अपना प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कहा कि हॉस्टल में साफ सफाई नहीं है, बाथरूम गंदे पड़े रहते है। कहा कि कई बार हॉस्टल वार्डन व मेस कमेटी को अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
सिरसा के चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की एचडी हॉस्टल की छात्राओं ने हॉस्टल में सुविधाएं न मिलने और वार्डन को व्यवहार सही होने को आज सुबह प्रशासनिक भवन के बाहर प्रदर्शन किया। छात्राओं ने हॉस्टल कमेटी रद्द करने और हॉस्टल वार्डन को हटाने की कुलपति से मांग की। करीबन एक घंटे तक छात्राओं ने प्रशासन भवन में अपना विरोध जताया। जिसके बाद कुलसचिव को कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कुलसचिव ने आश्वासन दिया कि हॉस्टल की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
सीडीएलयू के हरकी देवी छात्रावास की छात्राओं ने सुबह 10 बजे प्रशासनिक भवन के बाहर अपना प्रदर्शन किया। 50 से ज्यादा छात्राओं ने आरोप लगाया कि उनकी वार्डन को छात्राओं के प्रति रवैया नहीं है। उन्हें तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। छात्राओं ने कहा कि हॉस्टल में साफ सफाई नहीं है, बाथरूम गंदे पड़े रहते है। मेस का खाना अच्छा नहीं मिलता है, जबकि पैसे उच्च गुणवता वाले खाने के लिए जाते है। कई बार हॉस्टल वार्डन व मेस कमेटी को अवगत करवाया जा चुका है । लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। इसलिए वार्डन के खिलाफ विवि प्रशासन सख्त कार्रवाई करें और मेस कमेटी में बदलाव करें। छात्राओं ने वार्डन पर मेस संचालक के साथ मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए।