फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: लापता 23 वर्षीय युवक का राजस्थान कैनाल में मिला शव, मंगलवार को जाना था कनाडा, परिवार सदमे में

Tue, 12 Dec 2023 09:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सात दिसंबर को मोबाइल ठीक करवाने का कहकर घर से निकाला था। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
लवदीप सिंह का फाइल फोटो। जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा में सात दिसंबर से लापता गांव नथोर के 23 वर्षीय लवदीप सिंह का शव सोमवार रात को राजस्थान कैनाल में मिला। युवक मोबाइल ठीक करवाने के लिए घर से निकला था। परिजन युवक की मौत के बाद सदमे में हैं। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है यह पुलिस पड़ताल के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन


गांव नथोर निवासी 23 वर्षीय लवदीप सिंह सात दिसंबर को सुबह साढ़े 11 बजे अपना व अपनी मां का मोबाइल ठीक करवाने के लिए बाइक पर गांव बणी गया था। वहां मोबाइल रिपेयर की दुकान पर मैकेनिक नहीं था। इसके चलते वह दुकान से चला गया। इसके बाद देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने अपने स्तर पर जांच की तो कोई जानकारी नहीं मिली।

परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने युवक की छानबीन शुरू कर दी। सोमवार रात को युवक का मोटरसाइकिल व मोबाइल गांव सिलवाना खुर्द में राजस्थान कैनाल पर बने पुल के पास मिला। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल कर युवक का शव नहर से बरामद किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार दोपहर को लवदीप का गांव नथोर में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


गांव में किसी से नहीं कोई रंजिश, दो साल पहले हुई थी शादी
मृतक लवदीप अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। लवदीप ने 12वीं तक पढा़ई की थी। उसे आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा जाना था और 13 दिसंबर को उसकी कनाडा की फ्लाइट थी। दो साल पहले लवदीप की शादी डबवाली में हुई थी। उसका कोई बच्चा नहीं था। लवदीप के चाचा ने बताया कि उनकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं थी। लवदीप मेहनती व होनहार लड़का था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें