फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: देसूमलकाना में जागो कार्यक्रम में चली गोली, पड़ोसी की मौत, दंपती घायल

Tue, 12 Dec 2023 11:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालांवाली (सिरसा)। देसूमलकाना रोड पर स्थित ताज पैलेस के पीछे ढाणी में जागो कार्यक्रम में लड़की के भाई के दोस्त की पिस्तौल से गोली चल गई। गोली लगने से खेत पड़ोसी 45 वर्षीय कुलदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छर्रे लगने से मृतक का भाई गुरमीत व उसकी पत्नी जसविंद्र कौर घायल हो गए। सूचना मिलने पर डीएसपी गुरदयाल सिंह, कालांवाली पुलिस और सीआईए टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।
देसूमलकाना रोड पर स्थित ताज पैलेस के पीछे ढाणी में स्वरूप सिंह की बेटी की शादी 11 दिसंबर को होनी थी। शादी से पहले रविवार रात्रि को घर में जागो का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में स्वरूप सिंह के खेत पड़ोसी कुलदीप सिंह, उनका भाई गुरमीत सिंह और भाभी जसविंद्र कौर शादी समारोह में आए हुए थे। समारोह में लड़की के भाई अवतार सिंह के दोस्त आए हुए थे। इनमें से युवक के पास .12 बोर का पिस्तौल था, जो कई दिनों से खराब था और चल नहीं रहा था। जब अवतार सिंह और उसके दोस्त घर के गेट के पास बैठे थे तो उन्होंने पिस्तौल को चलाने का प्रयास किया। ऐसे में गोली चल गई। यह गोली अपने घर जाने के लिए बाहर निकल रहे कुलदीप सिंह की छाती में लगी और वह जमीन पर गिर गया। वहीं, छर्रे लगने से गुरमीत सिंह और जसविंद्र कौर गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली के छर्रे घर के मेन गेट व बाइकों पर लगे। आस-पास के लोगों ने तीनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां चिकित्सकों ने कुलदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि गुरमीत सिंह और जसविंद्र कौर गोली की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया। यहां पर उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक कुलदीप सिंह किसान था। उसका एक बेटा अविवाहित है, जबकि बेटी की शादी एक माह पूर्व ही की थी।
विज्ञापन







लड़की की शादी की खुशियां बदली मातम में, साधारण ढंग से किया लड़की को विदा

लड़की की शादी गांव कालांवाली के लड़के के साथ निजी पैलेस में होनी थी। शादी धूमधाम से करने के लिए पूरी तैयारियां हो चुकी थी। हर तरफ खुशियों का माहौल था, लेकिन हादसे के बाद सारी खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों से बेहद ही साधारण ढंग से गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में शादी करवार कर लड़की को विदा किया गया।


कुलदीप सिंह के साथ कई बार हो चुका था हादसा

ग्रामीणों ने बताया कि कुलदीप सिंह के साथ कई बार हादसे हो चुके थे। एक बार कुलदीप सिंह नहर में गिर गया था। लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। इसी तरह उसके साथ कई बार सड़क हादसे हो चुके थे। परमात्मा की दया से उन्हें हर बार नई जिंदगी मिल जाती थी। अफसोस गत रात्रि हुए हादसे से वह नहीं बच पाया।
विज्ञापन




घटना में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि छर्रे लगने से एक व्यक्ति व महिला घायल हैं। पुलिस गहनता से जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे। -ओम प्रकाश शर्मा, कार्यकारी थाना प्रभारी कालांवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें