मिठाईयों के सैंपल भरवाते एसडीएम जयवीर यादव
- फोटो : Sirsa
सिरसा। एसडीएम जयवीर यादव ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर रविवार को बरनाला रोड पर विभिन्न मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिठाई व मावा की सैंपलिंग भी करवाई और माप तोल आदि के बारे में भी जानकारी ली।
एसडीएम ने कहा कि दीपावली पर अक्सर नकली खोया व अन्य सामग्री की मिलावट से बनी मिठाई की बिक्री की संभावना रहती है। शहरी या ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी दुकानदार यदि नकली मिठाई या नकली खोया से बनी मिठाई बेचता पाया जाता है, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सामग्री के सैंपल फेल होने की स्थिति में संबंधित दुकानदार पर पांच लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने दुकानदारों से आह्वान किया कि वे मिठाईयों में गुणवत्ता युक्त सामग्री का प्रयोग करें ताकि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो।