फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: श्रमिकों के बच्चों के लिए मिठनपुरा में खोला स्कूल

Mon, 24 Mar 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांव मिठनपुरा में छोटे बच्चों से मिलते एसडीएम अर्पित संगल
विज्ञापन
सिरसा। ऐलनाबाद के गांव मिठनपुरा में सोमवार को भट्ठा स्कूल का शुभारंभ एसडीएम ऐलनाबाद अर्पित संगल व जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। ईंट भट्ठों पर कार्यरत प्रवासी श्रमिकों के बच्चों के लिए कार्यस्थल के पास ही भट्ठा स्कूल खोलने का यह दूसरा प्रयास है। शीघ्र दो और स्कूल शुरू होंगे।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार ने बताया कि इस स्कूल में पढ़ने के लिए 30 बच्चों ने दाखिला करवाया है। ऐलनाबाद और डबवाली में शीघ्र ही दो स्कूल और खोले जाएंगे। स्कूल के शुभारंभ के अवसर पर दंत चिकित्सा कैंप, पाठ्य सामग्री वितरण तथा पौधरोपण लायंस क्लब के सहयोग से किया गया।
ईंट भट्ठों पर कार्यरत प्रवासी श्रमिकों के बच्चे परिवार के साथ यहां पर आते हैं, जोकि करीब छह माह यहां कार्य करते हैं। इस दौरान उनके आए बच्चे बुनियादी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त लक्षीत सरीन ने प्रवासी श्रमिकों के बच्चों की पहचान कर उन्हें शिक्षा से जोड़ने का कार्य दिया है।
विज्ञापन

क्लस्टर की पहचान कर जहां डीएफएससी ऑफिस द्वारा सभी स्टेक होल्डर्स के बीच तालमेल स्थापित किया जाता है। वहीं, संपर्क फाउंडेशन की ओर से ऑडियो-वीडियो के माध्यम से बुनियादी शिक्षा का प्रबंध किया गया है। स्कूल खोलने से पहले इसी तरह पूर्व में संचालित किए गए विभिन्न जिलों झज्जर, जींद व पटियाला के स्कूलों की जानकारी जुटाई गई थी।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार ने बताया कि यह एक पहल है, जिसमें भट्ठा एसोसिएशन जैसे निजी संगठन, संपर्क फाउंडेशन और लायंस क्लब जैसे एनजीओ, और कई सरकारी विभाग जैसे एडीसी आफिस सिरसा, डीएफएससी, डीईईओ आदि शामिल हैं ताकि इस पहल को सफल बनाया जा सके। वहीं, उन्होंने बताया कि स्कूल संचालित करवाने में ईंट भट्ठा एसोसिएशन की बड़ी मदद मिली है। रंगड़ी रोड पर संचालित स्कूल में भी एसोसिएशन की ओर से बड़ी एलईडी व मिड-डे-मील की तर्ज पर भोजन की व्यवस्था की गई है।
इस मौके पर एसडीएम अर्पित संगल ने कहा कि शिक्षा जीवन में सबसे जरूरी है। जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में शिक्षा का अपना महत्त्व है। शिक्षित व्यक्ति समाज को आगे बढ़ाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं, उन्हें ऐसे प्रयास के माध्यम से शिक्षा से जोड़ा जा सकता है। इस मौके पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार, उपमंडल शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला, संपर्क फाउंडेशन से रमनदीप कौर, लायंस क्लब से संजय गांधी प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें