फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किसान नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर किसानों ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

Mon, 24 Mar 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
उपमंडल कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते किसान।
विज्ञापन
कालांवाली। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को पुलिस की ओर से गुप्त स्थान पर रखे जाने से नाराज उपमंडल कालांवाली के किसानाें ने एकत्रित होकर उपमंडल कार्यालय कालांवाली के सामने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुंडिया के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका प्रतीकात्मक पुतला फूंका।
विज्ञापन

किसान गुरनाम सिंह देसूमलकाना, गुरदास सिंह, जरनैल सिंह कालांवाली, इकबाल सिंह तिलोकेवाला, अमरजीत सिंह तख्तमल व अन्य ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार केंद्र सरकार के इशारों पर काम कर रही है। बॉर्डर से हटाई गई किसानों की ट्रॉलियां आम आदमी पार्टी के विधायकों के घर से मिल रही है। इसकी वीडियो भी किसानों के पास है।
किसान हमेशा से शांति से अपनी बात करना चाहते थे। केंद्र सरकार से पूछा गया था कि मांगें नाजायज लगती है, तो बता दें। उनके पास कोई जवाब नहीं था। उन्होंने बताया कि जिस तरह उग्रवादियों की तरह आंदोलनकारियों पर हमला किया गया है। इससे देशभर के किसानों में रोष है। जगजीत सिंह डल्लेवाल का कोई पता नहीं है, उन्हें कहां रखा गया है। कई किसान नेता पटियाला जेल में बंद हैं। उनकी मांग है कि गिरफ्तार किए गए किसानों की जल्द से जल्द रिहाई की जाए। अन्यथा वे अपना संघर्ष तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें