फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन की लगी झड़ी, शहर और कॉलोनियों में जलभराव

विज्ञापन
रानियां में बरसात से जलमग्न सड़कें। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा, रानिया, गोरीवाला, ओढां, डबवाली। जिले में वीरवार को काफी अच्छी बारिश हुई। सिरसा में 10 और ओटू में सबसे अधिक 30 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण शहर के कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी बन गई। जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश से खेतों में खड़ी फसल को काफी लाभ पहुंचा।
विज्ञापन

जिलेभर में सुबह नौ बजे से ही बूंदाबांदी होना शुरू हो गई और दोपहर 3 बजे तक रही। ऐसे में शहर की दुकानों पर कामकाज काफी प्रभावित रहा। बारिश के असर तापमान पर भी पड़ा। तापमान 27.8 से घटकर 26 डिग्री पर आ गया। जिले के क्षेत्र पंजुआना में 15, रोड़ी 30, गोरीवाला 20, कालांवाली 20, खुईयां मलकाना में 20, अबूबशहर 20, नहराणा 03, सिरसा में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस बारिश से किसानों को अब सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वहीं बारिश के कारण शहर की कई कॉलोनियों और मुख्य मार्गों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बारिश के कारण टूटी दीवार
डबवाली में बारिश के दौरान वार्ड नंबर 14 में स्थित श्री रामशरणम आश्रम के सामने रेलवे डिग्गियों के करीब आठ फुट ऊंची दीवार एक झटके से गिर गई और बारिश के पानी से डिग्गियां लबालब भर गई। गनीमत रही की ये दीवार डिग्गियों की ओर गिरी और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। शहर के कॉलोनी रोड, मीना बाजार, न्यू बस स्टैंड रोड, मेन बाजार, गांधी चौक, सब्जी मंडी क्षेत्र, बठिंडा गोल चौक, मलोट रोड स्थित यूआरबी सहित बस स्टैंड के प्रवेश द्वार में भी जलभराव हो गया।
विज्ञापन

गोदिका गांव के कई मकानों में जमा हुआ बारिश का पानी
गोरीवाला उपतहसील के गांव गोदिका में वीरवार को बाद दोपहर हुई बारिश ग्रामीणों के लिए आफत का सबब बनी। गांव के 30 घरों में 5 फुट तक पानी जमा हो गया है। राजपाल, राम सिंह, अरविंद, महेंद्र कुमार, बलवंत सिंह, कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव के तालाब के पास लगते घरों में पानी घुस गया। गांव का तालाब भरने के उपरांत साथ लगती तीन गलियों में भी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।
रानियां में बनी जलभराव की स्थिति
बरसाती पानी की निकासी के समुचित प्रबंध ना होने के कारण शहर के सिरसा मार्ग, मेन बाजार, जीवन नगर मार्ग, जज कॉलोनी की तमाम गलियों में पानी भर गया। जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश से बचने के लिए छाता लेकर जाती युवतियां संवाद- फोटो : Sirsa

शहर के सुरखाब चौक पर जमा बारिश का पानी संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें