फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सरपंचों ने अमित शाह गो बैक के लगाए बैनर, आप ने पोस्टर चस्पा कर मांगे पांच सवालों के जवाब

Fri, 16 Jun 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
अमित शाह गो बैक के  बैनर लगाने के लिए अ​भियान शुरू करते हुए सरपंच एसोसिएशन के सदस्य ।
विज्ञापन
सिरसा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली को लेकर किसान, सरपंचों व आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए जाने के बाद अब सभी संगठनों ने रैली का विरोध करने का एलान किया है। विरोध की रणनीति बनाने के लिए किसानों ने जाट धर्मशाला, सरपंचों ने गांव दड़बा तो आम आदमी पार्टी ने लघु सचिवालय के समक्ष बैठक की। सरपंचों ने गांवों व शहर में अमित शाह गो बैक और नौ एंट्री के बैनर लगाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं आम आदमी पार्टी ने शहर में पोस्टर लगाकर केंद्रीय मंत्री से पांच सवालों का जवाब मांगा है जबकि किसानों ने बैठक करने के बाद गांव-गांव जाकर काले झंडे लगाने और लोगों को रैली में न पहुंचने के प्रति जागरूक करने का ऐलान किया है। शुक्रवार को सरपंच एसोसिएशन हरियाणा की प्रदेश उपाध्यक्ष सरपंच संतोष बैनीवाल के निवास पर एसोसिएशन से जुड़े सरपंचों ने बैठक की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 18 जून को अनाज मंडी में प्रस्तावित रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सिरसा आगमन पर डटकर विरोध किया जाएगा। सरपंचों ने जहां पहले गांवों में बीजेपी-जेजेपी नेताओं के बहिष्कार के पोस्टर लगाए थे, वहीं अब अमित शाह के विरोध संबंधी गांवों में पोस्टर अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने सरकार द्वारा आनन-फानन में जारी किए गए सम्मन के संबंध में कहा कि सरकार इस कदर बौखला गई है कि उसे इस प्रकार के ओछे हथकंडे अपनाने पड़ रहे हैं। हम इन धमकी भरे पत्रों से डरने वाले नहीं हैं और न ही किसी कीमत पर झुकेंगे। वे सरकार से वार्ता करने के मूड में हैं, जबकि सरकार बार-बार अपनी गलत हरकतों से हमें आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि वह अमित शाह गो बैक और नौ एंट्री के जिलेभर में बैनर लगाएंगे और रैली स्थल में पहुंचकर उनका विरोध करेंगे। समन जारी किए जाने पर वह कोई भी जमानत नहीं करवाएंगे ।
सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान जसकरण सिंह कंग ने कहा कि सरकार हठधर्मिता की नीति से आम वर्ग को दबाने में लगी हुई है। जो भी अपने हक के लिए आवाज उठाता है, उसे लठतंत्र से दबाने का काम सरकार कर रही है। इस मौके पर कागदाना के सरपंच मांगेराम बैनीवाल, माखोसरानी के सरपंच सुभाष सहित अन्य सरपंच एसोसिएशन से जुड़े अलग-अलग गांवों के सरपंच उपस्थित थे।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने अमित शाह से पांच सवाल पूछने के लिए जिलेभर में लगाए पोस्टर
आम आदमी पार्टी ने गृह मंत्री अमित शाह से जिला सिरसा की पांच गंभीर समस्याओं पर जवाब देने की मांग से संबंधित पोस्टर अभियान जिला भर में चलाया गया। राष्ट्रीय परिषद के सदस्य व लोकसभा सचिव विरेंद्र कुमार एडवोकेट, जिलाध्यक्ष हैप्पी रानियां, वरिष्ठ नेता धर्मपाल लाट, लोकसभा उपाध्यक्ष दारा सिंह दमदमा ने शहर सिरसा में पोस्टर लगाकर अभियान की शुरुआत की। आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए जा रहे पोस्टरों में जो पांच सवाल पूछे गए हैं, उनमें परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को गांवों में कैंप/शिविर लगाकर कब तक सही किया जाएगा? जिला सिरसा की नगर परिषद व नगर पालिकाओं में टेंडर राशि का 42 प्रतिशत कमीशन के रूप में भ्रष्ट बीजेपी नेताओं व अधिकारियों द्वारा जबरन वसूला जा रहा है। 42 प्रतिशत कमीशन पर अमित शाह से जवाब मांगा गया है। प्रॉपटी आईडी में बड़ा भ्रष्टाचार है। सीएम फ्लाइंग की रेड में साबित हुआ है कि सिरसा नगर परिषद में 1600 एनडीसी आवेदन बगैर किसी कारण के पेंडिंग में है। एनडीसी के नाम पर चल रहे भ्रष्टाचार पर जवाब मांगा गया है। तहसील कार्यालयों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार है। जनता को तहसीलों में काम करवाने के लिए रिश्वत देने के लिए मजबूर किया जाता है व जिला सिरसा में नशे से प्रतिदिन युवाओं की मौतें हो रही हैं। जिला स्तर पर हो रहे नशे के बड़े स्तर पर कारोबार को लेकर जवाब मांगा है। आप नेताओं ने बताया कि अमित शाह को सिरसा की उपरोक्त पांच गंभीर प्रशासनिक समस्याओं पर जनता के सवालों के जवाब देने की मांग की है। इस मौके पर जिला कार्यालय प्रभारी हंसराज सामा, वरिष्ठ नेता हरबंस लाल, जिला उपाध्यक्ष राजन हिंदुस्तानी उपस्थित रहे।

-
किसानों ने बैठक कर विरोध करने और काले झंडे दिखाने का लिया निर्णय
शुक्रवार सुबह जिलेभर के किसान जत्थेबंदियों ने शहर की जाट धर्मशाला में बैठक की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली के विरोध को लेकर रूपरेखा तैयार की। वहीं किसान नेता लखविंद्र सिंह अलीकां ने बताया कि जिलेभर के गांवों में अब किसान पहुंचकर लोगों को रैली में न जाने के लिए जागरूक करेंगे। सरकार के नौ साल पूरे होने के काम को गृह मंत्री गिनवाने के लिए पहुंच रहे हैं। जबकि वह गांवों में पहुंचकर नौ साल में लोगों के साथ किस तरह के धोखे व उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा इसकी जानकारी दे रहे हैं। वे अमित शाह की रैली में न पहुंचने के लिए जागरूक करेंगे। गांवों में अब काले झंडे लगाए जाएंगे और सरकार के पुतलों का भी दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें