फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: ऐलनाबाद में कांग्रेस को राहत, टिकट न मिलने से नाराज संतोष बैनीवाल मानी, पार्टी प्रत्याशी को समर्थन

Sat, 14 Sep 2024 01:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष टिकट न मिलने से नाखुश थीं। शनिवार को उन्होंने दड़बाकलां में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। बैठक में भरत सिंह बैनीवाल भी पहुंचे थे। 
विज्ञापन
संतोष बैनीवाल के समर्थन में पहुंचे कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐलनाबाद से कांग्रेस टिकट की दावेदार संतोष बैनीवाल मान गई हैं और उन्होंने पार्टी प्रत्याशी भरत सिंह बैनीवाल को समर्थन दे दिया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष टिकट न मिलने से नाखुश थीं। शनिवार को उन्होंने दड़बाकलां में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। बैठक में भरत सिंह बैनीवाल भी पहुंचे थे। 
विज्ञापन


गांव दड़बाकलां निवासी भरत सिंह बैनीवाल 2005 में दड़बा हलकां से कांग्रेस की ही सीट पर विधायक रह चुके हैं। परिसीमन आयोग लागू होने के बाद दड़बा हलके के गांवों का विभाजन करके कुछ गांव फतेहाबाद विधानसभा हलके व कुछ गांव ऐलनाबाद से जोड़ दिए गए। इसके बाद भरत सिंह बैनीवाल ऐलनाबाद हलके में सक्रिय हो गए। 2010 में भी उन्होंने कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन अभय सिंह चौटाला ने उनको हरा दिया। 

वहीं दूसरी ओर संतोष बैनीवाल भी भरत सिंह बैनीवाल के परिवार से हैं। संतोष बैनीवाल ने दड़बा कलां से सरपंच पद का चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी। इसके बाद वह सरपंच एसोसिएशन की उपाध्यक्ष बनीं और महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वह कुमारी सैलजा के गुट से आती हैं। भरत सिंह बैनीवाल को टिकट मिलने के बाद वह नाराज हो गई थी, लेकिन शनिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने भरत सिंह बैनीवाल को अपना समर्थन दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें