फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एफएम रेडियो के माध्यम से दिया मतदान का संदेश

Sat, 14 Sep 2024 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला निर्वाचन अधिकारी शांतनु शर्मा व स्वीप के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन के मार्गदर्शन में जिला में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एफएम रेडियो के माध्यम से मतदाताओं को मतदान का संदेश दिया।
विज्ञापन


एफएम 90.8 जेजी रेडियो में भगवान दास और स्वीप मास्टर ट्रेनर नरेश कुमार ग्रोवर ने आमजन के साथ संवाद स्थापित करते हुए मतदाता जागरूकता अभियान के बारे में बताया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक भगवान दास सेठी व एफएम के कार्यकर्ता राजेश कुमार ने कार्यक्रम के आयोजन में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी मतदाताओं को आगामी 5 अक्तूबर को घर से निकलकर अपने संबंधित मतदान केंद्र में जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

स्वीप मास्टर ट्रेनर नरेश कुमार ग्रोवर ने अपने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार से कोई भी चुनाव संबंधी समस्या आती है तो वह 1950 पर डायल करके संबंधित समस्या का निवारण कर सकते हैं। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लांच की गई सभी एप के बारे में भी श्रोताओं को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


इनेलो की जनसभा में व्यक्ति का पर्स चोरी

ऐलनाबाद। अभय सिंह चौटाला की बुधवार को ऐलनाबाद में आयोजित रैली में शामिल एक व्यक्ति का पर्स चोरी हो गया। पुलिस ने इस संबंध में गांव मिट्ठी सुरेरा निवासी अजय सिंह झोरड़ की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मिट्ठी सुरेरां निवासी अजय सिंह झोरड़ ने बतायरा कि वह अनाजमंडी में आयोजित इनेलो की जनसभा में बुधवार को शामिल था। भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति उसका पर्स चुरा ले गया। पर्स में 15,000 रुपये थे। यही नहीं चोर ने उसके डेबिट कार्ड से सिरसा रोड पर एक बैंक के एटीएम से 30,000 रुपये भी निकाल लिए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें