फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 10 करोड़ से बनी सड़कों के थर्ड पार्टी से भरवाए सैंपल, एक्सईएन खुद उतरे फील्ड में

विज्ञापन
सैंपल भरवाते हुए नगर परिषद के अ​धिकारी।
विज्ञापन
सिरसा। शहर में दस करोड़ रुपये से होने वाली विकास कार्य पहले दिन से सुर्खियों में बने हुए हैं। इन कार्यों को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप यूथ कांग्रेस लेकर आम आदमी पार्टी तक लगा चुकी है। इसी कड़ी में वीरवार को एक्सईएन राकेश पूनिया ने थर्ड पार्टी के साथ चार गलियों के सैंपल भरवाए। इन गलियों के सैंपल भरवाने के बाद जांच के लिए लैब में भेज दिए गए हैं। इन सैंपलों की जांच रिपोर्ट के बाद ही फर्म की गुणवत्ता का पता चला पाएगा।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि नई बनाई गई सड़कों को लेकर कोई साइन बोर्ड तक नहीं लगाया गया है। जबकि सरकार की गाइडलाइन में नई बनाई गई सड़कों पर साइन बोर्ड लगाया जाने का प्रावधान है। ठेकेदार से लेकर काम कितने रुपये में हुआ और सड़क का वारंटी पीरियड क्या है। इसके अतिरिक्त ठेकेदार का मोबाइल नंबर भी संंबंधित बोर्ड पर जारी किया जाता है। सड़कों को लेकर लापरवाही किस स्तर पर बरती गई, इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को रिपोर्ट का इंतजार होगा।
-
इन वार्डों में सड़कों के लिए सैंपल
कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार पूनिया व उनकी पूरी टीम की अगुवाई में वार्ड नंबर 19 की गली अरोड़ा सुनारों वाली, टीम वार्ड नंबर 20 में पुरानी कमेटी वाली गली, कांग्रेस नेता वीरभान मेहता के आवास के समीप वाली गली, यूको बैंक के समीप वाली गली के सैंपल भरवाए गए। इस दौरान थर्ड पार्टी की टीम ने सड़क में प्रयोग किए गए रोड़े और इंटरलॉकिंग टाइल के सैंपल इकट्ठा किए। इन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-
स्वीकृत व अस्वीकृत की कर रहे जांच
सड़कों को स्वीकृत एरिया में बनाया गया है या अस्वीकृत एरिया में बनाया गया है। इसकी डिटेल रिपोर्ट भी जांची जा रही है। क्योंकि कुछ लोगों ने सड़क अस्वीकृत एरिया में बनाने के आरोप लगाए थे। इसके चलते सभी सड़कों की पूरी तरह से जांच की जा रही है।
-
चार सड़कों के सैंपल भरवाए गए हैं। थर्ड पार्टी की टीम साथ मौजूद थी और जांच के लिए लैब में भेज दिए गए हैं। इस टेंडर के तहत बनाई गई सभी सड़कों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


राकेश पूनिया, एक्सईएन , नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें