फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले में देवउठनी एकादशी के दिन 500 से ज्यादा जोड़े बंधे शादी के बंधन में, शादियों की रही धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिलेभर में देवउठनी एकादशी के दिन सुबह और रात के समय शादियों की धूम रही। शहर के हर एक बैंक्वेट हॉल, धर्मशाला व मैरिज पैलेस में शादियां हुईं। इस दिन करीब शहर में 150 से ज्यादा शादियां हुईं और जिले में 500 से ज्यादा जोड़े विवाह बंधन में बंधे। वहीं देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह का भी आयोजन हुआ। जिसमें लोगों ने धूमधाम से तुलसी विवाह संपन्न करवाया। वहीं इसी दौरान बाल विवाह का एक भी मामला नहीं मिला।
विज्ञापन

शहर सहित जिलेभर में वीरवार को देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया गया। पंडितों के अनुसार जिलेभर में 500 और शहरभर में करीब 150 से ज्यादा शादियां हुई। शहर में हर जगह बग्गियों में बैठे दूल्हे धूमधाम से जाते हुए नजर आए। वहीं शहर का हर एक ब्यूटी पार्लर दुल्हनों को सजाने में व्यस्त रही। दूसरी ओर जिला प्रशासन की ओर से बाल विवाह को रोकने के लिए टीम का गठन किया गया था। इस दौरान जिला बाल संरक्षण के अधिकारी व उनकी टीम वीरवार को पूरा दिन सतर्क रहे। टीम ने हर जगह जाकर बाल विवाह मामलों को ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन जिले किसी भी गांव और शहर में बाल विवाह का मामला नहीं मिला।



मंदिरों में हुआ तुलसी विवाह
देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन सभी मंदिरों और घरों में तुलसी विवाह किया जाता है। इसके चलते वीरवार को शहर के हर एक मंदिर और घर में तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने तुलसी विवाह किया। तुलसी की पूजा अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने तुलसी विवाह के मंगल गीत भी गाए। मंदिरों में भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें