हिसार के गांव कोथ कलां के युवक ने शहर की साध्वी और सिरसा की गुरतेग बहादुर कॉलोनी निवासी युवती पर शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। युवक ने दोनों पर शादी के नाम पर तीन लाख 85 हजार रुपये हड़पने के आरोप लगाये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव कोथ कलां निवासी संदीप कुमार पुत्र कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। करीब 6 माह पहले मेरी मुलाकात मेरे रिश्तेदार गांव जुगलान निवासी रिना से हुई भागवत कथा में आई थी। उसने भागवत कथा करने के लिए आई साध्वी संजू अग्रवाल पुत्र चेत राम अग्रवाल निवासी हिसार से मुलाकात करवाई। उसने बतलाया कि वह गरीब बच्चों की शादियां करवाती हैं। आपका कोई लड़का हो तो खर्चा आपका लगेगा और उसकी शादी करवा दूंगी।
संदीप ने बताया कि इस मुलाकात के बाद एक दो दिन बाद हमें सिरसा गुरुतेग बहादुर कालोनी में लेकर आई, वहां पर साध्वी संजू ने हमारे को पूजा नाम की लड़की से मिलवाया। साध्वी ने कहा कि पूजा क्या आपको लड़की पसंद है। उस दौरान लड़की पूजा को देख कर पसंद कर लिया। तब साधवी ने कहा कि लड़की की शादी का खर्चा आपको देना पड़ेगा। संदीप ने बताया कि उसने रिश्तेदार जुगलान निवासी रीना पत्नी राजबीर को साध्वी संजु को देने के लिए एक लाख 95 हजार रुपये नगद दिये।
उसके बाद दिनांक 19 अप्रैल 2023 को गुरुतेग बहादुर कालोनी सिरसा में पूजा के साथ शादी हो गई। उसी दिन रिश्तेदार हमीर संधु पुत्र मोमन वासी कौथकला ने एक लाख 90 हजार रुपये साध्वी संजू को नगद दे दिये। यह पैसा प्रवीण पुत्र चान्दी राम निवासी जुगलान के सामने सारे पैसे दिये थे। उसके बाद शादी करके पूजा को अपने गांव कौथकलां ले आया। पूजा ने तीन दिन कहा कि मेरे चाचा से जमीन का झगड़ा है तो मुझे वापिस जाना है। गाड़ी का इंतजाम करके पूजा को गुरुतेग बहादुर कालोनी सिरसा में छोड़ आया और वापिस गांव आ गया।
कुछ दिन बाद जब मेरे परिवार और मेरे रिश्तेदारों ने पूजा को कौथकला आने के लिए कहा तो पूजा ने कहा कि मुझे तुम पसंद नहीं हो और मैं नहीं आना चाहती। किसी ओर से शादी करवाउंगी। कई बार फोन करने के बाद पूजा वापस नहीं आई। पूजा और साध्वी संजू ने शादी का ढोंग रच कर 3 लाख 85 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है।