फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134-ए : दाखिला अवधि खत्म, 800 विद्यार्थियों को मिला दाखिला, 389 बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
नियम 134-ए के तहत दाखिला अवधि समाप्त हो गई है। शनिवार तक केवल 800 विद्यार्थियों को दाखिला मिल पाया है जबकि 389 विद्यार्थी अभी भी दाखिले से वंचित हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जिले से कुल 1348 विद्यार्थियों को चिह्न्ति किया गया था। वहीं विभाग द्वारा जिला के 227 निजी स्कूलों को ये जिम्मेदारी सौंपी थी। निजी स्कूलों को बीईओ के माध्यम से विभाग द्वारा जारी नोटिस का कारण सोमवार को अब देना होगा। 15 जनवरी को नियम 134ए के तहत दाखिला लेने के लिए अंतिम तिथि थी। जिसके तहत जिले के 7 खंडों में महज 800 विद्यार्थियों को ही निजी स्कूलों ने दाखिला दिया गया। बताया जा रहा है कि अब जिन निजी स्कूलों ने जानबूझकर बच्चों को दाखिला नहीं दिया है। उन पर विभाग कार्रवाई करेगा। 12 जनवरी को शिक्षा विभाग ने 277 निजी स्कूूलों को 7 बीईओ के माध्यम से कारण बताओ नोटिस भेजा गया था। जिसके तहत अब दाखिला न देने पर निजी स्कूलों को सोमवार को लिखित में विभाग में कारण बताना होगा। वहीं नोटिस में संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभाग द्वारा स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी।
7 खंडों में 389 दाखिले पेंडिंग
- बड़ागुढ़ा- 38
- डबवाली- 01
- ऐलनाबाद- 73
- चोपटा- 16
- ओढ़ां- 58
- रानियां-31
- सिरसा- 172
सबसे ज्यादा पेंडिंग दाखिले सिरसा ब्लॉक के
नियम 134-ए के तहत शिक्षा विभाग ने जिला के 7 खंडों में 277 निजी स्कूलों का चयन किया था। इन निजी स्कूलों द्वारा कुल 1348 विद्यार्थियों के दाखिले करने थे। लेकिन अभी तक 7 खंडों में से सिरसा ब्लॉक के दाखिला सबसे ज्यादा पेंडिंग पड़े हैं। नियम 134ए के तहत दाखिला देने की दौड़ में सिरसा ब्लॉक सबसे पीछे है। सिरसा ब्लॉक में अभी भी 172 दाखिले पेंडिंग पड़े हैं। जबकि डबवाली में दाखिला देने में सबसे आगे हैं। डबवाली में सिर्फ 1 दाखिला ही पेंडिंग है। सोमवार को इन खंडों के 277 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस का जवाब देना है।
विज्ञापन

सरकारी विद्यालयों के प्राचार्य कर रहे जांच
शिक्षा विभाग ने जिला के 7 बीईओ को मामले के जांच के निर्देश जारी किए है। जारी निर्देश के बाद जिला के सभी बीईओ ने संज्ञान लेते हुए सरकारी स्कूल के प्राचार्यों की निजी स्कूलों में ड्यूटी लगा दी है। ऐसे में सरकारी स्कूल के प्राचार्य स्वयं निजी स्कूलों मेें जाकर दाखिला प्रक्रिया की जांच कर रहे है। इन्हीं प्राचार्यों को सोमवार को रिपोर्ट शिक्षा कार्यालय में दर्ज करवानी है।
विज्ञापन

नियम 134ए के तहत अब तक 800 बच्चों के दाखिला हो चुके हैं। वहीं 389 बच्चों के दाखिले पेंडिंग है। नियम के तहत 15 जनवरी तक विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाना था। अगर 15 तक किसी स्कूल ने दाखिला नहीं दिया है तो सोमवार को सभी निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस का जवाब देना होगा। जानबूझकर दाखिला न देने वाले निजी स्कूल पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
-अमित मनहर, अतिरिक्त नोडल अधिकारी 134ए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें