फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेड़ बकरियां चोरी करने होंडा सिटी कार में आते थे आरोपी

विज्ञापन
पुलिस टीम के साथ भेड़-बकरियां चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
गोरीवाला। जिले की सदर डबवाली थाना पुलिस ने पशुधन, भेड़ व बकरियां चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से होंडा सिटी गाड़ी भी बरामद हुई। जिसे वे चोरी करने में उपयोग करते थे। पकड़े गए लोगों की पहचान जसविंदर सिंह, अमनदीप उर्फ संदीप तथा भोला सिंह निवासी गांव देसू मलकाना थाना कालांवाली जिला सिरसा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

डबवाली सदर थाना प्रभारी उप निरीक्षक देवीलाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में सदर डबवाली, शहर डबवाली, ओढ़ा तथा रोड़ी थाना क्षेत्र के गांवों से करीब 19 वारदात पशुधन /भेड़ बकरियां चोरी करने की कबूल की है। थाना प्रभारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में डबवाली थाना क्षेत्र के कुछ गांवों से भेड़ बकरी व अन्य पशुधन चोरी की वारदात होने के बाद पुलिस टीम का गठन कर जांच शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाए और घटना के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है और रिमांड अवधि के दौरान उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी तथा चोरीशुदा पशुधन/ संपत्ति एवं वारदात में प्रयुक्त अन्य वाहन की भी बरामदगी की जाएगी। थाना प्रभारी उप निरीक्षक देवीलाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पशुधन चोरी करने के लिए वे होंडा सिटी कार का प्रयोग करते थे। आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी बरामद कर ली गई है।
बकरी चोरी खबर में जोड़
पहले करते थे रैकी, फिर गुपचुप जा उठा ले जाते थे बकरियां
पुलिस ने आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की है। इस दौरान खुलासा हुआ है कि आरोपी पहले रैकी करते थे। इस दौरान वे देख लेते थे कि किस बाड़े में भेड़-बकरियां हैं। फिर रात को मौका देखकर वहां गुपचुप तरीके से जाते। इस दौरान होंडा सिटी कार को कुछ दूर खड़ा कर देते। इसके बाद बाड़े में घुसकर भेड-बकरियों का मुंह दबोच उठा ले जाते। भेड़ बकरियों को कार की डिक्की में ठूंस ठूंस कर भर देते थे। जब डिक्की भर जाती तो पीछे की सीट पर भी भेड़-बकरियों को डाल देते थे। होंडा सिटी कार देख किसी को शक भी नहीं होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें