फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगड़ी खेड़ा में जलघर निर्माण के लिए 6 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंजूर

विज्ञापन
गांव रंगड़ी खेड़ा के ग्रामीण एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते। विज्ञप्ति - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। गांव रंगड़ी खेड़ा में ग्रामीणों को नहरी पेयजल मिलने का रास्ता साफ हो गया है। जलघर के निर्माण के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने छह करोड़ 3 लाख रुपये की अनुमानित राशि को मंजूर कर दिया है।
विज्ञापन

नहरी पेयजल के लिए दो मई को रंगड़ी खेड़ा के ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारीगण मौके पर पहुंचे। एसई ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि तीन माह में गांव में जलघर का निर्माण शुरू हो जाएगा। जब तक जलघर का निर्माण पूरा नहीं होता हररोज गांव में पानी का टैंकर विभाग द्वारा भेजा जाएगा। इसके बाद अब विभाग ने यह प्रस्ताव मंजूर कर दिया है। वहीं, ग्रामीणों को जलघर निर्माण के लिए राशि मंजूर होने की सूचना मिली तो वे खुशी से झूम उठे। ग्रामीणों ने गांव में लड्डू बांटने शुरू कर दिए और एक-दूसरे को बधाई देते हुए कहा कि हमारा संघर्ष रंग लाया। इस मौके पर निवर्तमान सरपंच जगजीत सिंह, विजय चुघ, भजन कंबोज, प्रधान बिट्टू सिंह, बब्बू, पवन कुमार, मंगा सिंह, बिट्टू एचपी, बलवीर नंबरदार, अंग्रेज सिंह, ओम प्रकाश सैनी मौजूद रहे।
विभाग ने एस्टीमेट राशि की मंजूरी दे दी। कार्य को पूरा होने में एक से डेढ़ साल का समय लग सकता है। जलघर का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। - भानूप्रकाश, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें