चालक व परिचालक महिला को सोने का झूमका लौटाते हुए।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। दिल्ली से सिरसा आ रही रोडवेज बस के चालक व परिचालक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बस में मिला सोने का झूमका उसके मालिक को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है।
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन सर्व कर्मचारी संघ सिरसा डिपो वरिष्ठ उपप्रधान व डबवाली सब डिपो प्रधान वह कर्मचारी नेता पृथ्वी सिंह चाहर ने बताया कि सुबह दिल्ली से सिरसा के लिए आ रही बस में एक दंपती फतेहाबाद से सिरसा आने के लिए बस में सवार हुआ। शॉल ओढ़ने के दौरान महिला ने कान में पहना एक सोने का झूमका बस में गिर गया। सिरसा पहुंचने पर जब बस खाली हुई तो परिचालक को सोने का झुुमका पड़ा मिला। परिचालक व चालक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए ड्यूटी सेक्शन शाखा में पहुंचे। जहां नंदलाल व बलदेव सिंह से मिले। चालक अजीत सिंह व परिचालक जितेंद्र ने सारी कहानी बताई। कुछ समय बाद वह दंपती बस स्टैंड के अंदर झुमके को तलाश करते हुए आ गए। इसके बाद बस स्टैंड की टी स्टाल पर दंपती ने पूछताछ की तो टी संचालक ने शाखा अधिकारी को इस बारे अवगत करवाया। जिसके बाद शाखा प्रभारी ने दोनों को वहां बुलाया। दंपती द्वारा पहचान बताने पर झूमका महिला का ही निकला। जिस पर शाखा अधिकारी ने उसे महिला को सौंप दिया। दंपती ने अधिकारियों व रोडवेज के चालक व परिचालक का उनकी इस कार्यप्रणाली के लिए आभार व्यक्त किया।