फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआर धान की सरकारी खरीद बंद, आढ़तियों को बेच सकते है किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में पीआर धान की खरीद को लेकर सोमवार को 177 टोकन काटे गए। अंतिम दिन 14 हजार 51 क्विंटल धान की आवक रही। अब मंगलवार से मंडियों में पीआर धान की सरकारी खरीद नहीं होगी। जिले की मंडियों में बीते शनिवार तक 15 लाख 12 हजार 918 क्विंटल पीआर धान मंडियों में आया है। जिससे निर्धारित नमी के अनुसार जांच कर एमएसपी मूल्य पर सरकार द्वारा खरीदा गया है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा पीआर धान की खरीद के लिए तय की गई समय अवधि सोमवार को पूरी हो जाएगी। पीआर धान की खरीद को लेकर अंतिम दिन तक जिले की मंडियों में पिछले सालों के मुकाबले 1 लाख 5 हजार 421 क्विंटल अधिक आई है। किसान अभी भी मंडियों में पीआर धान लेकर पहुंचे रहे हैं। मंगलवार से अब केवल व्यापारी ही धान की फसल खरीदेगा। किसानों को धान पर एमएसपी का मूल्य नहीं मिलेगा।
धान उठान के लिए बुधवार शाम से नहीं खरीदा जाएगा धान
मंडी में धान की आवक काफी होने से वहां पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ऐसे में उठान कार्य प्रभावित हो रहा है। जिसके लिए मार्केट कमेटी की ओर से बुधवार शाम 5 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह तक सिरसा अनाज मंडी में खरीद को बंद रखने का फैसला लिया गया है। इस दौरान किसी भी किसान की धान से भरी ट्रॉली को मंडी में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। बता दें कि धान उठान करने के लिए पहले भी बीते रविवार को मंडी में धान की आवक पर प्रतिबंध लगाया गया था, जिसके चलते मंडी से करीब 70 फीसदी उठान कर दिया गया था। लेकिन सोमवार को मंडी फिर धान की अधिक आवक आने से अट गई।
विज्ञापन

जिले की मंडियों में मंगलवार से धान की सरकारी खरीद नहीं होगी। साथ ही सिरसा मंडी से धान का उठान कार्य करवाने के लिए बुधवार से शुक्रवार सुबह तक धान की आवक पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

-विकास सेतिया, सचिव, मार्केट कमेटी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें