फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: फिर धंसा रानियां रोड, 20 फीट चौड़ा और 25 फीट गहरा गड्ढा बना

Sat, 03 May 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में सीवरेज लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण रानियां रोड धंसने से बना गहरा गड्ढा।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। सीवरेज लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण सिरसा में रानियां बाईपास एक बार फिर धंस गया। रानियां-पॉलिटेक्निक रोड पर इस बार सड़क धंसने के कारण करीब 20 फीट चौड़ा और 25 फीट गहरा गड्ढा बन गया है।

इस गड्ढे के साथ ही एक और गड्ढा भी उभर आया और आवागमन बाधित हो गया। गनीमत रही कि कोई वाहन उस समय इस अति व्यस्त बाईपास से गुजर नहीं रहा था।

एक साल में बाईपास पर दूसरी बार लाइन धंसी है। हालांकि, लोगों ने वहां से आवाजाही बंद कर दी है। देर शाम को विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लाइन की जांच की। रविवार को लाइन की खोदाई और दुरुस्त करने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिरसा में रानियां- पॉलिटेक्निक रोड पर सबसे पुरानी सीवरेज लाइन बिछी हुई है। यह लाइन कई जगह पर डैमेज हो चुकी है। इस वजह से लीकेज होने की संभावना रहती है। मुख्य लाइन पर प्रेशर होने के कारण यह लाइन लगातार डैमेज हो रही है।

अब शनिवार को सड़क और ज्यादा धंस गई और चारों ओर करीब 20 फीट चौड़ा और करीब 25 फीट गहरा गड्ढा हो गया। इसके नजदीक ही एक और गड्ढा हो गया। यह सबसे व्यस्तम सड़क है।
विज्ञापन


दोपहिया से लेकर फॉर व्हीलर वाहन एवं भारी भरकम वाहन भी इस रोड से गुजरते हैं। यह सड़क लगातार धंसती जा रही है।

पहले 50 मीटर का बदला था टुकड़ा

करीब एक साल पहले भी बाईपास पर सड़क सुबह 7 बजे के करीब धंस गई थी। उस समय हादसा होते होते बचा था क्योंकि भारी वाहन गुजर रहे थे। लोगों ने अवरोधक लगा कर वाहनों को रोका था। तब एक महीने में काम पूरा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें