फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे महाप्रबंधक और डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। मंगलवार को बीकानेर रेलवे डिवीजन के महाप्रबंधक आनंद प्रकाश और मंडल रेल प्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने रेलवे अधिकारियों के साथ सिरसा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों को मिल रही सुविधाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

कार्यभार संभालने के बाद पहली बार सिरसा पहुंचे अधिकारियों ने सबसे पहले रेलवे स्टेशन पर टिकट घर, पूछताछ काउंटर व स्टेशन
अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। उनके साथ सीनियर डीसीएम अनिल रैना, राजकीय रेलवे पुलिस के एसपी केडी पटेल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति ने मांगों को लेकर सौंपा
डीआरएम को मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य रविंद्र सिंह बराड़ व अन्य सदस्यों ने ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने यात्री विश्राम गृह को वातानुकूलित करने, द्वितीय टिकट घर का आगमन स्थल द्वारा ठीक करने की मांग की। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों के लिए ट्राई साइकिल उपलब्ध करवाने, प्लेटफार्म दो पर रोशनी की उचित व्यवस्था करवाने की मांग की। साथ ही पूछताछ केंद्र में एक कर्मचारी 24 घंटे तैनात करने, मेडिकल स्टोर, रास्तों और गेट को ठीक की भी मांग रखी। इस मौके पर राजेंद्र लाइया, हनुमान जीत, रमेश रैना व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मांग न सुनने पर भड़के व्यापार मंडल के सदस्य
रेलवे अधिकारी की ओर से व्यापार मंडल के सदस्यों की मांग न सुनने पर व्यापार मंडल के सदस्य भी इस दौरान गुस्से में हो गए और नाराजगी जाहिर की। प्रधान हीरा लाल शर्मा, मोहन सिंह ने कहा कि अधिकारी निरीक्षण करने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे हैं लेकिन समस्या सुनने के लिए उनके पास समय तक नहीं है। अगर समय ही नहीं है तो वह किस लिए निरीक्षण करने पहुंचे।

रेलवे अधिकारी को मांग पत्र सौंपते पार्षद प्रतिनिधी- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें