सिरसा। राजकीय नेशनल कॉलेज में 66वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में कॉलेज के 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें 103 विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे। प्रतियोगिता के समापन पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
बता दें कि वीरवार से राजकीय नेशनल कॉलेज में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं शुरू हुई थीं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एसपी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्राचार्य डॉ. संदीप गोयल ने सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।
इस प्रकार रहे लड़कियों की प्रतियोगिता के परिणाम
100 मीटर दौड़ में सुमन प्रथम, ममता, द्वितीय, किरण तृतीय रही।
200 मीटर दौड़ में गायत्री प्रथम, सुजाता द्वितीय और खुशबू तृतीय रही।
400 मीटर में गायत्री प्रथम, सुजाता द्वितीय और ममता तृतीय रही।
इसी प्रकार 800 मीटर दौड़ में सुजाता प्रथम, गायत्री द्वितीय और ममता तृतीय रही।
1500 मीटर दौड़ में सुजाता प्रथम और गायत्री द्वितीय रही।
ऊंची कूद में ममता प्रथम, गायत्री व खुशबू द्वितीय और पूजा तृतीय रही।
लंबी कूद में खुशबू प्रथम, ममता व दिव्या द्वितीय और सुजाता तृतीय रही।
शॉटपुट थ्रो खुशबू प्रथम, ख्याति द्वितीय और मुस्कान तृतीय रही।
हैमर थ्रो में ख्याति प्रथम, गायत्री द्वितीय और ममता तृतीय रही।
भाला फेंक में ख्याति प्रथम, खुशबू द्वितीय और पूजा तृतीय रही।
इस प्रकार रहे लड़कों की प्रतियोगिता के परिणाम
10 किलोमीटर दौड़ में अनिल कुमार प्रथम, दीपक द्वितीय और गुरदयाल सिंह तृतीय रहा।
5 किलोमीटर दौड़ में दीपक कुमार प्रथम, अनिल कुमार द्वितीय और राघव तृतीय रहा।
100 मीटर दौड़ में राहुल प्रथम, रजनीश द्वितीय और दीपक कुमार तृतीय रहा।
200 मीटर दौड़ में रजनीश प्रथम, राहुल द्वितीय और विक्रम तृतीय रहा।
400 मीटर दौड़ में दीपक प्रथम, राहुल द्वितीय और रजनीश तृतीय रहा।
800 मीटर दौड़ में विक्रम प्रथम, अनिल द्वितीय और दीपक तृतीय रहा।
ऊंची कूद में गुरचरण प्रथम, दिनेश द्वितीय और अनिल व हैपी तृतीय रहे।
लंबी कूद में विक्रम प्रथम, भीम सिंह द्वितीय और अनिल कुमार तृतीय रहा।
शॉटपुट थ्रो में राहुल कुमार प्रथम, संदीप द्वितीय और गुरदयाल सिंह तृतीय रहा।
हैमर थ्रो में संदीप प्रथम, रजनीश द्वितीय और परमिंद्र तृतीय रहा।
शुक्रवार को राजकीय नेशनल कॉलेज महाविद्यालय में 66वीं एथलेटिक्स मीट का समापन हो गया। खेल प्रतियोगिताएं शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। -डॉ. बलदेव सिंह, सचिव आयोजक, राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा।