फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दीवार के नीचे दबने से मजदूर की मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाए आरोप

Fri, 23 Feb 2024 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। घर बनाने के लिए नींव की खुदाई के दौरान मजदूर पर दीवार गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर को अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों ने ठेकेदार पर काम के समय सुरक्षा न बरतने व लापरवाही से काम करवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और ठेकेदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के भाई चंद राम ने बताया कि वह सिरसा के गांव मंगाला का रहने वाला है। मेहनत मजदूरी का काम करता है। वीरवार देर शाम को रिश्तेदार का फोन आया कि भोला राम नींव की खुदाई कर रहा था इसी दौरान दीवार उसके ऊपर गिर गई। वह ठेकेदार रविन्द्र सिंह पुत्र सतपाल सिंह निवासी जन कल्याण काॅलोनी सिरसा के पास दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए शमशाबाद पट्टी सिरसा में गया हुआ था। चंदराम ने आरोप लगाते हुए कहा कि पर ठेकेदार रविन्द्र सिंह व प्लॉट मालिक रूबी सेठी के कहने पर भोला राम शाम 6 बजे नींव खुदाई का कार्य कर रहा था। तभी साथ लगती दीवार भोला राम के ऊपर गिर गई। जिसके नीचे दबने से भोला राम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां उसके चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें