फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स : छुट्टी के दिन जमा हुआ 80 हजार रुपये प्रॉपर्टी टैक्स, आज ब्याज में छूट का अंतिम दिन

Thu, 30 Mar 2023 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सरकार की ओर से 31 मार्च तक ब्याज पर 40 फीसदी की छूट के साथ प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाया जा रहा है। वीरवार को छुट्टी की दिन भी नगर परिषद में 80 हजार रुपये का टैक्स जमा हो पाया है। शुक्रवार को ब्याज में छूट के साथ टैक्स जमा करवाने का अंतिम दिन है। अभी शहर के 35 फीसदी लाभार्थियों की ओर टैक्स जमा नहीं करवाया गया। 31 मार्च के बाद अधिकारी टैक्स जमा न करवाने वाले प्रॉपर्टी धारकों की लिस्ट तैयार कर उन्हें नोटिस जारी करेंगे।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए बीते दिसंबर से ही सरकार की ओर से प्रॉपर्टी धारकों को विशेष छूट दी जा रही है। दिसंबर तक टैक्स पर लगे ब्याज पर 100 फीसदी छूट, फरवरी तक 50 फीसदी और अब मार्च तक 40 फीसदी की छूट दी जा रही है। 31 मार्च तक छूट का खत्म हो जाएगी। इसके चलते वीरवार को छुट्टी के दिन भी टैक्स जमा करने के लिए कर्मचारी कार्यालय में पहुंचे। दिनभर करीब 50 प्रॉपर्टी धारकों की ओर से 80 हजार रुपये का टैक्स जमा किया गया है। हालांकि शुक्रवार को आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। नगर परिषद अधिकारियों के पास अभी अप्रैल संबंधित कोई भी जानकारी नहीं पहुंची है।

डिफाल्टरों पर होगी कार्रवाई
शहर में करीब 80 हजार लोगों की ओर से प्रॉपर्टी आईडी बनवाई गई है। 35 फीसदी प्रॉपर्टी धारकों की ओर से अभी तक टैक्स जमा नहीं करवाया गया है। ऐसे में अब मार्च के बाद नगर परिषद की ओर से टैक्स जमा न करवाने वाले प्रॉपर्टी धारकों की लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद उन्हें नोटिस भी जारी किया जाएगा। हालांकि अब नगर परिषद की ओर से संबंधित प्रॉपर्टी धारकों पर कार्रवाई किए जाने का प्लान भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों के चलते लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
प्रॉपर्टी आईडी तैयार करने के लिए एजेंसी की ओर से किए गए सर्वे में त्रुटियों के चलते प्रॉपर्टी धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर रोज नगर परिषद में 30 से अधिक लोग नाम, प्लाट का साइज बड़ा व छोटा होने व गलत फोटो अपलोड होने संबंधित शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इसके पश्चात अब नगर परिषद अपने स्तर पर त्रुटियों को दूर कर रहा है।


वीरवार को छुट्टी के दिन भी प्रॉपर्टी टैक्स जमा किया गया है। दिनभर 80 हजार टैक्स जमा हुआ है। 31 मार्च के बाद दी जा रही विशेष छूट बंद कर दी जाएगी। जिन प्रॉपर्टी धारकों की ओर से अभी तक टैक्स जमा नहीं करवाया गया उनकी लिस्ट तैयार कर उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे -मुनीष कुमार, इंचार्ज, प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच, नगर परिषद सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें