फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज बनाने की तैयारी शुरू, प्रशासन ने 978 करोड़ रुपये की डीपीआर बना सरकार को भेजी

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के लिए लगाया गया बोर्ड। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। करीब तीन वर्ष पूर्व सरकारी की ओर से जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने को मंजूरी देने के बाद अब निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने की उम्मीद जगी है। हालांकि मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर प्रशासन की ओर से पहले ही 21 एकड़ की जगह का चयन किया गया था। जिसके बाद अब जिला प्रशासन की ओर से मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर 978 करोड़ की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) सरकार को भेजी गई है। सरकार की ओर से अनुमति मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन

सिरसा में मेडिकल कॉलेज को लेकर जिला वासियों की ओर से लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी। जिसके बाद सरकार ने करीब तीन वर्ष पहले जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। मेडिकल कॉलेज बनाने की जगह का चयन करने के लिए प्रशासन की ओर से कमेटी का गठन किया गया। मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर पहले दो वर्षों में शहर के आसपास कई स्थानों पर जगह का निरीक्षण किया गया। जिसके बाद सीडीएलयू के समक्ष कपास अनुसंधान की जगह को कॉलेज के लिए उपयुक्त माना गया और 21 एकड़ की जगह का चयन किया गया। कपास अनुसंधान केंद्र ने हिसार के कृषि विश्वविद्यालय की जमीन को लीज पर लिया था। जिसके बाद प्रशासन ने चयन की गई जगह को स्वास्थ्य विभाग के नाम पर ट्रांसफर करवाया और अब निर्माण को लेकर प्रोजेक्ट रिपोर्ट सरकार को भेजी गई है।
कॉलेज में ही बनेगा 500 बेड का अस्पताल
मेडिकल कॉलेज के जल्द ही शिलान्यास होने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज में ही सरकार की ओर से 500 बेड का अस्पताल भी बनाया जाएगा। जिसमें मरीजों की जांच के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज में एडमिशन प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिससे सिरसा के साथ-साथ आसपास के जिलों व राज्यों के मरीजों को सुविधा मिल सकेंगी। हालांकि नागरिक अस्पताल के निर्माण को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जगह की तलाश की जा रही है। 200 बेड के नागरिक अस्पताल का भी निर्माण कार्य किया जाना है।
विज्ञापन

इस तरह की मिलेगी सुविधाएं
- एमबीबीएस का कोर्स संचालित किया जाएगा जिसमें हर वर्ष नए डॉक्टर तैयार होंगे।
- 500 बेड का अस्पताल बनेगा जिसमें सिरसा और आसपास के मरीजों का इलाज किया जा सकेगा।
- मेडिकल में विभिन्न तरह की बीमारियों पर रिसर्च और टीचिंग के लिए हाई प्रोफाइल प्रोफेसरों की नियुक्ति होगी।
- मेडिकल में विभिन्न बीमारियों के विभाग स्थापित होंगी। जिनमें कैंसर, हड्डी रोग, आंख, कान, नाक, न्यूरो विभाग, हृदय रोग विभाग सहित अन्य विभाग स्थापित होंगे।
अग्रोहा, रोहतक व अन्य निजी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचते है मरीज
सिरसा के बाईपास रोड स्थित नागरिक अस्पताल में भी काफी संख्या में मरीज जांच करवाने के लिए पहुंचते है। लेकिन यहां पर सुविधा न होने के कारण मरीजों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, रोहतक पीजीआई में रेफर किया जाता है। जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि निजी अस्पतालों में भी मरीजों को बेहतर इलाज नहीं मिल पाता और इलाज के लिए भारी खर्च उठाना पड़ता है। सिरसा से राजस्थान और पंजाब के अस्पतालों में भी लोग इलाज लेने के लिए पहुंचते है।
मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर सरकार को 978 करोड़ की डीपीआर भेजी गई है। अनुमति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा। मेडिकल कॉलेज में ही 500 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। जिसमें मरीजों को सुविधा भी मिल सकेेगी।
विज्ञापन

-अजय सिंह तोमर, उपायुक्त सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें