फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक में ऑनलाइन आवेदन के लिए 16 से खुलेगा पोर्टल, दो सितंबर को होगी पहली मेरिट सूची जारी

विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक कक्षाओं के लिए पोर्टल को खोल दिया है, विद्यार्थी 16 अगस्त से ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के दौरान इस बार परिवार पहचान पत्र को अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही पहली मेरिट सूची में नाम आने पर दाखिला ना लेने वाले विद्यार्थियों को दूसरी सूची में मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्नातक कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया 16 अगस्त से आरंभ हो रही है। स्नातक के लिए विद्यार्थी 16 से 26 अगस्त तक डीएचई के वेब पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाएंगे। 18 से 28 अगस्त तक दस्तावेजों की ऑनलाइन वेरिफिकेशन होगी, जिसके बाद 2 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी होगी। मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों को 6 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करवानी होगी। 8 सितंबर को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी और 11 सितंबर तक विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने का समय दिया जाएगा। स्नातक की खाली रही सीटों को भरने के लिए 13 सितंबर को दोबारा एडमिशन पोर्टल को खोला जाएगा। जिसमें स्नातक की रिक्त सीटों पर ही विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।
बता दें कि इसे पहले उच्चतर शिक्षा विभाग द्वार स्नातक कक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन के लिए 16 अगस्त का समय रखा गया था।
परिवार पहचान पत्र होगा अनिवार्य
स्नातक की दाखिला प्रक्रिया के दौरान इस बार परिवार पहचान पत्र को अनिवार्य कर दिया गया है। इससे पहले परिवार पहचान पत्र को दाखिले के लिए जरूरत नहीं पड़ती थी। अब दाखिले के दौरान आवेदनकर्ता को दसवीं व बारहवीं की डीएमसी, आधार कार्ड, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, माइग्रेेशन, चरित्र प्रमाण पत्र व आवेदन कर्ता आरक्षण पाने के लिए खेल व अन्य प्रमाण पत्र लगा सकता है।
विज्ञापन

दूसरी मेरिट सूची में आने का भी रहेगा विकल्प
राज्य आरक्षण नीति के अनुसार वेटेज सहित योग्यता परीक्षा में श्रेष्ठ पांच विषय के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके इलावा पहली मेरिट सूची में आवेदक द्वारा आवंटित सीट को अस्थगित करने का विकल्प रहेगा। नियम अनुुसार अगर विद्यार्थी को पहली मेरिट सूची में पसंद का कॉलेज नहीं मिलता तो दूसरी मेरिट सूची में पुनर्विचार के लिए नाम आएगा।
उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 16 अगस्त से स्नातक कक्षाओं में ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि जारी की गई है। इस बार परिवार पहचान पत्र को दाखिले के लिए अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

-विवेक गोयल, एडमिशन नोडल अधिकारी, नेशनल कॉलेज सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें